Reliance New Ice Cream : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्‍ट्स 10 रुपये में बेचगी आइसक्रीम, कंपनी ने लांच किया नया ब्रांड बॉम्बे क्रीमरी

रिलायंस कंज्‍यूमर ने बॉम्‍बे क्रीमरी नाम से नया आइसक्रीम ब्रांड लांच किया है। ( फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
रिलायंस कंज्‍यूमर ने बॉम्‍बे क्रीमरी नाम से नया आइसक्रीम ब्रांड लांच किया है। ( फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 2 Sep, 2026 at 01:50 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्ली। Reliance New Ice Cream: रिलायंस इंडस्‍ट्री अब आइसक्रीम भी बेचेगी। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी RCPL अब आइसक्रीम बाजार में भी उतर गई है। कंपनी 10 रुपये में आइसक्रीम बेचेगी। कंपनी ने ‘बॉम्बे क्रीमरी’ नाम से नया आइसक्रीम ब्रांड लांच किया है। कंपनी ने इसे विभिन्‍न वैरायटी में उतारने का फैसला किया है।

कंपनी का दावा- बॉम्‍बे क्रीमरी की आइसक्रीम रियल डेयरी क्रीम से बनेगी

कंपनी का कहना है कि बॉम्बे क्रीमरी की आइसक्रीम रियल डेयरी क्रीम से बनाई जाएगी। कंपनी ने इसे कोन, कप, टब, बार और स्टिक जैसे अलग-अलग फॉर्मेट में उतारा है। फिलहाल इसकी बिक्री पश्चिम भारत में शुरू की जा रही है, लेकिन कंपनी की इसे जल्द ही पूरे देश में उपलब्ध कराने की योजना है। इस पर काम चल रहा है।

कंपनी ने कहा- किफायती कीमत पर प्रीमियम डेयरी अ‍नुभव देंगे

रिलायंस कंज्‍यूमर प्राडक्‍ट्स लिमिटेड ( RCPL) का कहना है कि वह बॉम्बे क्रीमरी को किफायती कीमत पर प्रीमियम डेयरी अनुभव देने वाले ब्रांड के तौर पर पेश कर रही है। कंपनी अपने बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पहुंच और कंज्यूमर इनसाइट्स के सहारे इस कैटेगरी में लंबे समय के लिए उतर रही है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Sugar Price New Update: चीनी की कीमत को काबू में लाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, डीलरों और व्‍यापारियों के लिए स्‍टॉक लिमिट तय

कंपनी के डायेक्‍टर ने कहा- आइसक्रीम में डेयरी की पहचान बनाने रखने का प्रयास

आरसीपीएल (RCPL) के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि बॉम्बे क्रीमरी को इस सोच के साथ तैयार किया गया है कि आइसक्रीम में डेयरी की असली पहचान बनी रहे। कंपनी का दावा है कि वह रियल डेयरी क्रीम से बनी आइसक्रीम को ऐसी कीमत पर उपलब्ध कराना चाहती है, जो भारतीय परिवारों की पहुंच में हो।

पहली बार आइसक्रीम कैटगरी में उतर रही है कंपनी

आरसीपीएल (RCPL) बॉम्बे क्रीमरी के साथ पहली बार आइसक्रीम कैटेगरी में उतर रही है। कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG इकाई है और अलग-अलग कंज्यूमर प्रोडक्ट कैटेगरी में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *