सटीक समाचार , मुंबई। JIO 10th Birthday। रिलायंंस जियो के 10वें जन्मदिन यानि 10 साल पूरे होने पर विभिन्न ब्रांड्स ने जमकर जश्न मनाया और बधाइयां दीं। सोशल मीडिया पर ‘बर्थडे विशेज’ देने के लिए दिग्गज ब्रांड्स की लाइन लग गई। इससे सोशल मीडिया पर जश्न का पूरा माहौल बन गया। स्विगी (Swiggy) ने पूछा- भाई, पार्टी? जियो ने जवाब दिया’ अब तो सीन ऑन है सोशल मीडिया पर जियो को ऐसे ही अनोखे पोस्ट डालकर विभिन्न ब्रांंड्स ने बधाइयां दी और जियो ने भी इन पर मजेदार जवाब दिए।
किसी ने लौकी की बात की तो किसी ने केक भेजा
किसी ने लौकी की बात की , तो किसी ने केक भेजा। किसी ने 10 साल पुराने रिश्ते की याद दिलाई तो क्रिकेट टीमों ने पूरे दशक को एक लंबी इनिंग्स बना दिया। टेक्नोलॉजी से लेकर OTT, फूड डिलीवरी, पेमेंट और क्रिकेट तक कई बड़े ब्रांड्स ने जियो को अपने ही अंदाज में बधाई दी।
सबसे मजेदार एंट्री प्राइम वीडियो की रही। उसने ‘पंचायत’ के प्रधान जी वाला अंदाज पकड़ा और लिखा, ‘लौकी नहीं लाए हैं… लेकिन 10 साल की विशेज (wishes) जरूर लाए हैं। जियो भी पीछे नहीं रहा, जवाब आया, “ विशेष एस्पेप्टेड, लौकी ऑप्शनल (Wishes accepted. Lauki optional)।
नेटफ्लिक्स ने 10 साल पुरानी जान-पहचान याद दिलाई
नेटफ्लिक्स ने अपने अंदाज में 10 साल पुरानी जान-पहचान याद दिलाई। उसने लिखा, इंट्रो छोड़िए, हम एक-दूसरे को 10 साल से जानते हैं (Skip intro, we’ve known each other for 10 years)। जियो ने भी उसी अंदाज में 10 साल को ‘10 seasons’ में बदलते हुए लिखा, Tudum! 10 seasons of being connected। वनप्लस ने खुद को जियो का प्लस वन (Plus One) बताया।
जियो के बर्थडे पर खाने-पीने की जिम्मेदारी जोमैटो ने संभाली, लिखा, सेंडिंग केक (sending cake) और जियो का जवाब था- नॉऊ डेट वाज क्विक (Now that was quick)। स्विगी ने तो सीधा ही पूछ लिया, 10 वर्ष हो चुके, भाई, पार्टी? (10 years already? bhai, party?) जवाब में जियो ने जवाब दिया- भाई,( अब तो सीन ऑन है (Bhai, ab toh scene on hai)।
आइपीएल क्रिकेट टीमों ने भी अपने खास अंदाज दी बधाई
इस जश्न में क्रिकेट आया तो भाषा भी बदल गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने कहा, बेस भालो इनिंग्स (Besh bhalo innings)। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा- दिल्ली से है, तो दिल से है (Dilli se hai, toh dil se hai)। पंजाब किंग्स ने इसे किंग साइज इंनिग्स बताया, तो राजस्थान रॉयल्स ने इस पर हल्ला बोल (Halla Bol) कहा।
आरसीबी (RCB) ने जियो के 10 साल को प्लेइंग बोल्ड, ब्रेकिंग बैरिसर्स एंड सेटिंग बेंचमार्क्स (Playing bold, breaking barriers and setting benchmarks) करार दिया। इस तरह जियो के बर्थडे पर देखते-देखते जैसे क्रिकेट की कमेंट्री में होने लगी।
टेक्नोलॉजी और नेटवर्क से जुड़ी कंपनियों ने भी भेजे संदेश
दिलचस्प बात कि जश्न सिर्फ कंज्यूमर ब्रांंड्स (consumer brands) तक नहीं रुका। सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और एचएफसीएल (HFCL) जैसे टेक्नोलॉजी और नेटवर्क से जुड़े नाम भी बातचीत में शामिल हुए।
वहीं शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स से लेकर पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म और यात्रा से जुड़े ब्रांड्स तक ने अपने-अपने कारोबार की भाषा में 10 साल की कहानी जोड़ी। इससे सोशल मीडिया पर सजी यह महफिल जियो से जुड़े एक बड़े डिजिटल कारोबारी दायरे की झलक भी बन गई।
यह समाचार भी पढ़िये : Indian Art and Culture New: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच, अब तक 3,500 शो और 25 लाख दर्शक
इन सोशल मीडिया पोस्ट की खास बात रही कि ब्रांड्स ने बधाई देते वक्त अपनी पहचान नहीं छोड़ी। प्राइम वीडियो ने अपना किरदार पकड़ा, नेटफ्लिक्स ने अपनी भाषा, फूड ऐप्स ने पार्टी और केक, ट्रैवल कंपनियों ने सफर और क्रिकेट टीमों ने इनिंग्स। सोशल मीडिया पर कंपनियां अब सिर्फ कॉरपोरेट संदेश नहीं देतीं, वे अपने ब्रांड की पहचान के साथ सामने आती हैं।

