सटीक समाचार, पुणे। MNS : महाराष्ट्र के पुणे में एक सोशल मीडिया इन्फ्लएंसर को मनसे (MNS) यानि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के गुस्से और विरोध का सामना कराना पड़ा। कार्यकर्ता सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे द्वारा अपने एक पोस्ट में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बारे कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण नाराज थे। गुस्साए मनसे कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे के चेहरे पर कालिख पोत दी और सिर पर चप्पल रखवाया। इसके बाद इन्फ्लुएंसर को राज ठाकरे की तस्वीर के सामने दंडवत प्रणाम करवाकर माफी मंगवाई गई।
मनसे कार्यकर्ताओं की कथित कार्रवाई वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुसर महेश मोटे ने अपने एक रील में मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और पार्टी के पदाधिकारियों को लेकर कुछ टिप्पणियां कर दी थीं। यह टिप्पणी से मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेहद आपत्तिजनक लगी। इससे उनमें काफी नाराजगी थी।
केरल से पुणे लौटा था एन्फ्लुएंसर
इसके बाद इन्फ्ससएंसर पुणे से कहीं बाहर चला गया। बताया जाता है कि वह करीब 15-20 दिनों से केरल में था। सोमवार को वह केरल से पुणे के कात्रज इलाके में अपने घर लौटा। इसकी जानकाीर मिलने पर काफी संख्या में मनसे कार्यकर्ताओं वहां पहुंचे। उन्होंने एक पार्क से महेश पकड़ लिया और पार्टी कार्यालय ले आए।
मनसे कार्यालय में कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे के मुंह पर कालिख पोत दी। इस घटना के जारी वीडियो में दिख रहा है कि इन्फ्लुएंसर के सिर पर चप्पल रखवाया गया और फिर उससे राज ठाकरे के चित्र के सामने दंडवत प्रणाम करवाया गया। वायरल वीडियाे में इन्फ्लुएंसर रील में की गई अपनी टिप्पणियों के लिए राज ठाकरे और मनसे से माफी मांग रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान इन्फ्लुएंसर से माफीनामा का वीडियो भी रिकार्ड किया गया।
हाथ जोड़कर माफी मांगी, कहा- गलती पर गहरा पछतावा है
घटना से भयभीत महेश मोटे हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो मेंं वह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘ मैंने अनजाने में राज साहब के बारे में कुछ गलत कह दिया था। शुभम दादा और अन्य मनसे पदाधिकारियों के बारे में भी अनुचित बात कह दी थी। अब मुझे अपनी गलती पर गहरा पछतावा हो रहा है। इस रील के कारण मैं मुसीबत में फंस गया हूं। मैं मनसे पार्टी और आप सबसे तहेदिल से माफी मांगता हूं।’
मनसे नेता शुभम जगदले ने कहा- यह एमएनएस का महाप्रसाद
मनसे के हडपसर विधानसभा क्षेत्र के उपविभागीय अध्यक्ष शुभम जगदले ने कहा कि इन्फ्लुएंसर ने लगभग 15 दिन पहले पोस्ट किए गए एक वीडियो रील में मनसे प्रमुख राज ठाकरे जी के लिए बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शुभम जगदले ने पार्टी कार्यकर्ताओं के इन्फ्लुएंसर के खिलाफ ‘एक्शन’ काे लेकर कहा कि यह एमएनएस (MNS) स्टाइल है।
यह समाचार भी पढ़िए: Mumbai Coastal Road: मुंबई में बड़ा हादसा, कोस्टल रोड पर फ्लाईओवर से गिरी BMW कार, तीन की मौत
उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी राज ठाकरे का अपमान करेगा उसका यही हस्र होगा। उन्होंने इसे मनसे का महाप्रसाद कहा। जगदले ने कहा, ‘ हमने उसे अपनी भाषा और स्टाइल में करारा जवाब दिया और इसे महाप्रसाद भी कह सकते है।’
(सटीक समाचार इस वीडियो की सच्चाई की किसी रूप में पुष्टि या खंडन नहीं करता है। यह समाचार पाठकों को महज जानकारी देने के लिए जारी किया गया है।)
