JIO Home के ग्राहकों को तोहफा, अब दो और प्‍लान पर भी Amazon Prime Lite फ्री

जियो होम ने अपने ग्राहकों को दो और प्‍लान में Amazon Prime Lite का मेंबरशिप देने की घोषणा की है। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
जियो होम ने अपने ग्राहकों को दो और प्‍लान में Amazon Prime Lite का मेंबरशिप देने की घोषणा की है। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Published: 19 Sep, 2026 at 11:10 PM

सटीक समाचार, मुंबई। JIO Home: जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। जियो होम के ग्राहकों को दो और प्‍लान पर अमेजन प्राइम लाइट (Amazon Prime Lite) एक साल तक फ्री मिलेगा। जियोहोम के ग्राहकों को 30 एमबीपीएस (30 Mbps) और 100 एमबीपीएस (100 Mbps) प्‍लान पर भी एक साल तक यह मेंबरश‍िप मुफ्त में मिलेगी।

30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस प्‍लान पर भी अब मिलेगी यह सुविधा

बता दें कि जियो होम के 150 एमबीपीएस (150 Mbps) या उससे अधिक के प्‍लान पर अमेजन प्राइम लाइट (Amazon Prime Lite) की मेंबरशिप पहले से ही फ्री में मिल रहा है। जियो ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

नया ऑफर जियो के 10 साल पूरा होने के मौके पर दिया गया

बयान के अनुसर, जियोहोम के 30 Mbps और 100 Mbps प्लान वाले ग्राहकों को अब Amazon Prime Lite एक साल के लिए मुफ्त मिलेगा। यह फायदा जियोहोम के 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा। कंपनी का यह नया ऑफर जियो के 10 साल पूरे होने के मौके पर दिया जा रहा है।

बता दें कि जियो होम के ग्राहकों को एक साल की Amazon Prime Lite मेंबरशिप में Prime Video पर फिल्में और शो देखने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Amazon पर ऑर्डर की फ्री और फास्ट डिलीवरी का फायदा भी मिलेगा।

ऐसे करें Amazon Prime Lite को एक्टिवेट

जियो के अनुसार, ऑफर 19 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा और यह सुविधा अगले दो हफ्तों में इन प्लान के सभी ग्राहकों तक पहुंच जाएगी। यह ऑफर एक्‍ट‍िवेट होने के बाद माय जियो (MyJio) ऐप के होम पेज पर Amazon Prime Lite का ऑफर बैनर दिखेगा। ग्राहकों को बस बैनर पर टैप करें और एक साल की मुफ्त मेंबरशिप एक्टिवेट हो जाएगी। 12 महीने की गिनती एक्टिवेशन वाले दिन से शुरू होगी।

यह समाचार भी पढ़िये: Gold And Silver Price: पिछले सप्‍ताह सोने और चांदी की कीमतों में रही बढ़त, यह है ताजा भाव

कंपनी ने कहा है कि 888 रुपये, 1,199 रुपये और 150 Mbps या उससे ज्यादा स्पीड वाले प्लान के ग्राहकों को पहले से मिल रहा 24 महीने का Amazon Prime Lite फायदा जारी रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये सुविधाएं मिलेंगी –

जियोहोम प्‍लान सुविधाएं
30 एमबीपीएस (Mbps) प्‍लान – एक साल Amazon Prime Lite मेंबरशिप फ्री।
– 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान के नए और मौजूदा ग्राहकों को फायदा।
100 एमबीपीएस (Mbps) प्लान– Amazon Prime Lite की एक साल फ्री मेंबरशिप।
– · 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान का ग्राहकों को मिलेगा फायदा।
888 रुपये, 1199 रुपये और 150 Mbps व उससे ऊपर की स्‍पीड के प्‍लान– दो साल तक Amazone Prime Lite की फ्री मेंबरशिप।
– 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान का फायदा
उपरोक्‍त सभी प्‍लानPrime Video के साथ Amazon की फ्री और फास्ट डिलीवरी भी मिलेगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Punjab Farmer Fair: सीएम भगवंत मान ने फिर कहा- पंजाब के पास अतिरिक्‍त पानी नहीं, किसी दूसरे राज्‍य को एक बूंद नहीं देंगे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *