सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Local New Update: शहर के एसडी पीजी कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य, आर्ट्स, प्रबंधन और कंप्यूटर कोर्स में प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए इन्डक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें रंंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार कला प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया।
कॉलेज प्राचार्य और प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
इन्डक्शन प्रोग्राम में प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्र 2026-27 में कॉलेज में होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल-कूद की गतिविधियों, लाइब्रेरी, क्रीड़ा क्षेत्र, कैंटीन, सेमिनार हाल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कॉलेज में अनुशासन का पालन करने संबंधी जानकारी दी।
शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की झलकियां दिखाई गईं
इस अवसर पर कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल और उपप्रधान राजीव गर्ग ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। महाविद्यालय में सत्र 2025-26 की शैक्षणिक, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी दिखाई गईं। हाल ही में 15 अगस्त के दिन सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान पाने वाली टीम ने अपना नृत्य पेश करके सभी को भाव विभोर कर दिया। मंच संचालन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मोनिका खुराना ने किया ।

अनुपम अरोड़ा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को नए पाठ्यक्रम के अनुसार लागू कर दिया गया है । इस शिक्षा नीति के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अपना मनपसंद विषय चुनने की आजादी है और इसके लिए गठित समितियों की ओर से मल्टीपल च्वाईस की कई एक्टिविटीज एवं स्किल्ड कोर्स तैयार किए गए हैं। इसके लिए प्रथम सत्र में पर्यावरण, संस्कृति, मानव मूल्य, महिला नैतिकता, संचार कौशल और कंप्यूटर की शुरुआती पढ़ाई इत्यादि को शामिल किया गया है।
यह समाचार भी पढ़िये : JIO Prime Plan New Update: जियो की 300 रुपये में प्राइम मेंबरशिप, 600 का कैशबैक, एक साल तक पुराने दर पर मोबाइल प्लान कराएं रिचार्ज
छात्राओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा
उन्होंने कहा कि छात्राओं को कॉलेज कैंपस में पूर्ण सुरक्षा मिलेगी और किसी भी अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । संस्कार-युक्त शिक्षा के परिणाम अधिक सुंंदर होते हैं। उन्होंनेछात्र-छात्राओं को धर्म और जाति से ऊपर उठकर खुद को इस देश का अच्छा नागरिक बनने का आह्वान किया ।
दिनेश गोयल ने कहा- शिक्षक सही करियर चुनने में मदद करते हैं
एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि प्राचीन समय से ही शिक्षक सही दिशा में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित तथा मार्गदर्शित करते आ रहे हैं । वे न केवल सही करियर चयन में हमारी सहायता करते हैं बल्कि एक अच्छा इंसान बनने की शिक्षा भी देते हैं । वे विद्यार्थियों को अनुशासित करने के साथ-साथ शिक्षा के माध्यम से उनका मार्गदर्शन करते हैं ।

कॉलेज के उपप्रधान राजीव गर्ग ने कहा कि विद्यार्थी कैरियर, कोर्सेज के लिए विस्तृत सलाह केवल अपने शिक्षकों से ही ले सकते है और इसी उद्देश्य के लिए इस इन्डक्शन प्रोग्राम को आयोजित किया गया है। यह प्रोग्राम विद्यार्थियों को उचित निर्णय लेने में और नई शिक्षा नीति को समझाने में सहायक सिद्ध होगा।
डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि आज भारत सरकार ने देश के युवाओं को कौशल वृद्धि और विकास कार्यक्रम प्रदान करने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की स्थापना की है, जिसका फायदा कॉलेज के हर विद्यार्थी को मिलेगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं प्रोफेसर्स ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनके मन में व्याप्त जिज्ञाशा एवं प्रश्नों के उत्तर दिए। इनमें डॉ संतोष कुमारी, डॉ मुकेश पुनिया, डॉ एसके वर्मा आदि शामिल रहे ।
