JIO Prime Plan New Update: जियो की 300 रुपये में प्राइम मेंबरशिप, 600 का कैशबैक, एक साल तक पुराने दर पर मोबाइल प्‍लान कराएं रिचार्ज

जियो ने 300 रुपये की प्राइम मेंबरशिप शुरू की है। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
जियो ने 300 रुपये की प्राइम मेंबरशिप शुरू की है। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 18 Aug, 2026 at 12:19 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। JIO Prime Plan New Update: जियो ने अब एक साल की नई प्राइम मेंबरशिप प्‍लान शुरू किया है। जियो प्राइम मेंबरशिप (JIO Prime Membership) एक साल के लिए 300 रुपये में मिलेगा। प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहक जियो के प्‍लान में किसी तरह की वृद्धि से एक वर्ष तक अप्रभावित रहेंगे। यानि, वे अभी की दर पर ही कोई भी प्‍लान रिचार्ज कर सकेंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि सभी फोन आपरेट अपने प्‍लान की कीमत बढ़ाने की तैयारी में हैं।

जियो प्राइम से 300 में एक साल तक रिचार्ज महंगा होने की चिंता होगी खत्म

जियो ने कहा है कि प्राइम मेंबरशिप ग्राहकों को एक साल तक अभी की कीमत की गारंटी देगा। 300 रुपये की एकमुश्त सदस्यता लेकर ग्राहक अपने मौजूदा जियो प्लान की आ5 सितंबर 2027 तक लॉक कर सकेंगे। प्राइम सदस्य अपने प्लान को पूरे सदस्यता काल में मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर पाएंगे।

जियो प्राइम मेंबरशिप 20 अगस्‍त से ले सकेंगे

प्राइम लेने के बाद ग्राहक किसी एक प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। वे चाहें तो दूसरे जियो प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं और प्राइम सदस्यता के फायदा उठा सकते हैं। जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : New Update On Blackbucks: 20 काले किरणों को मिला कच्‍छ के बन्‍नी में अपना परिवेश, वनतारा के सहयोग से संरक्षण के लिए बड़ा कदम

प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नए जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।

जियो ने कहा- उसका 299 रुपये वाला प्‍लान जारी रहेगा

जियो प्राइम ऐसे समय आया है जब टेलीकॉम बाजार में रिचार्ज की कीमतें फिर चर्चा में हैं। एयरटेल ने हाल में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए 299 रुपये समेत कुछ लोकप्रिय प्लान हटा दिए हैं। इसके बाद 28 दिन की डेली-डेटा श्रेणी में 349 रुपये वाला प्लान शुरुआती विकल्प बन गया है। दूसरी तरफ जियो ने साफ किया है कि उसका मौजूदा 299 रुपये वाला प्लान जारी रहेगा। ऐसे माहौल में प्राइम के जरिए एक साल के लिए मौजूदा कीमत लॉक करने का विकल्प ग्राहकों के लिए खास मायने रखता है।

300 रुपये के जियो प्राइम मेंबरशिप पर मिलेंंगे कैशबैक वाउचर

प्राइम कोई नया अनिवार्य रिचार्ज प्लान नहीं है। प्राइम सदस्यता के साथ कुल 600 रुपये के दो कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें 300 रुपये का एक वाउचर नया जियोहोम या जियोPC कनेक्शन लेने और दूसरा 300 रुपये का वाउचर परिवार या दोस्त के लिए नया जियो सिम लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। सदस्यों को नए जियो प्रोडक्ट्स और सेवाओं का अर्ली एक्सेस तथा अलग चैनल के जरिए प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *