पंजाब में महिलाओं के मोबाइल पर फिर बजेगी टूं-टूं, भगवंत मान ने कहा- अगली किस्‍त होगी जारी

Punjab: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नकोदर क्षेत्र के सरींह गांव में लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित किया। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआर)
Punjab: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नकोदर क्षेत्र के सरींह गांव में लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित किया। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआर)
Last Updated: 28 Oct, 2026 at 11:21 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नकोदर। Punjab Lok Milani : पंजाब में 1 नवंबर को महिलाओं के मोबाइल फोन पर एक बार फिर ‘टूं-टूं’ की आवाज बजेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार पहली नवंबर को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की अगली किस्त जारी करेगी। उन्होंने लोगों का पैसा सीधे लोगों तक पहुंचाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

नकोदर के गांव सरींह में लोक मिलनी कार्यक्रम को किया संबोधित

भगवंत मान जालंधर जिले के विधानसभा क्षेत्र नकोदर के अंतर्गत आने वाले गांव सरींह में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता के पैसे से अपने खज़ाने भरे और अब भाजपा, अकाली तथा कांग्रेसी हमारी शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं को बंद करने की धमकियां दे रहे हैं।

अपनी सरकार का रिकॉर्ड पेश करते हुए भगवंत मान ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के दौरान पूरी तरह मेरिट के आधार पर 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अब गरीब परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास ही सरकार की असली ताकत है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के माध्यम से पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JIO ने शेयर मार्केट में लिस्‍ट होते ही किया उलटफेर, एयरटेल को पछाड़ मार्केट कैप में नंबर दो पर पहुंची

कहा-सरकार का एकमात्र उद्देश्‍य पंजाब का सर्वांगीण विकास

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘ जालंधर जिले के विधानसभा क्षेत्र नकोदर के गांव सरींह में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित किया। लोगों का हम पर विश्वास और प्यार ही हमारी असली ताकत है। विरोधियों की पिछली सरकारों ने केवल लोगों को लूटा, लेकिन हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य पंजाब का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और लोगों को भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देना है। पंजाबवासियों से किए वादे के अनुसार हम ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

महिलाओं के आर्थिक सक्‍तीकरण प्रति प्रतिबद्धता दाेहराई

मुख्यमंत्री ने पंजाब की माताओं-बेटियों के कल्याण, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत बिल्कुल साफ़ है और हमारी नीतियां कल्याण तथा विकासोन्मुखी पहलों के माध्यम से लोगों का पैसा लोगों को लौटाने की दिशा में केंद्रित हैं।

भाजपा, कांग्रेस और शिअद पर निशाना साधा

भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये पार्टियां आम परिवारों को राहत देने वाली इन पहलों की सराहना करने के बजाय कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की धमकियां दे रही हैं। पंजाब के लोग उन्हें मिल रहे इन लाभों से वंचित करने के प्रयासों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस और भाजपा मुझे कुर्सी से हटाने के एकमात्र उद्देश्य से फ्रेंडली मैच खेल रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *