सटीक समाचार, मुंबई। JIO Listing: जियो ने बुधवार को शेयर मार्केट में लिस्टिंग होते ही देश की सबसे मूल्यवान कंपनी की सूची में बड़ा उलटफेर कर दिया। जियो सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंंच गई। उसने भारती एयरटेल को पछाड़ा है। जियो का शेयर 1358 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है। जियो शेयर होर्ल्डस के मामले में नंबर एक पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनियों में नंबर एक पर है।
जियो का शेयर 239 प्रीमियम के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट
जियो आईपीओ (JIO IPO) का इश्यू प्राइस 1119 रुपये था। बुधवार को जियो का शेयर 239 रुपये के प्रीमियम के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट हुआ। इस तरह उसे 21.4 प्रतिशत का प्रीमियम हासलि हुआ। इस भाव पर जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपये हो गया।
देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंंची भारती एयरटेल
जियो ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में दूसरे नंबर पर रही भारती एयरटेल को पछाड़ा है। भारती एयरटेल मार्केट कैप में अब तीसरे स्थान पर आ गई है। टॉप पांच कंपनियों की सूची में अदाणी समूह की कोई कंपनी नहीं है। भारती एयरटेल का मार्केट कैप करीब 12.35 लाख करोड़ रुपये है।
एचडीएफसी बैंक चौथे स्थान पर पहुंचा
एसडीएफसी बैंंक (HDFC Bank) का मार्केट कैप 10.49 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पांचवें स्थान पहुंच गया है। टाटा समूह की आईटी कंपनी (IT Company) टीसीएस (TCS) देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में टॉप कंंपनियों से बाहर हो गई है। वह पहले पांच स्थान पर थी और अब छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसका मार्केट वैल्यू 9.06 लाख करोड़ रुपये है।
मार्केट कैप में टॉप कंपनियां
| कंपनी | मार्केट कैप |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) | 16.19 लाख करोड़ रुपये। |
| जियो (JIO) | 12.50 लाख करोड़ रुपये। |
| भारती एयरटेल (Bharti Airtel) | 12.35 लाख करोड़ रुपये। |
| एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) | 10.49 लाख करोड़ रुपये। |
| आईसीआईसीआई (ICICI Bank) | 09.96 लाख करोड़ रुपये। |
| टीसीएस (TCS) | 09.03 लाख करोड़ रुपये। |
अनंत अंबानी के संबोधन से मुकेश अंबानी से भावुक हुए मुकेश अंबानी
इसके साथ ही बुधवार को जियो की शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टिंंग के मौके पर पारंपरिक बेल-रिंंगिंंग सेरेमनी हुई। इस मौके पर आयोजित समारोह में आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी ने अपने विचार रखे। अनंत अंबानी के भावुक संबोधन से मुकेश अंबानी की आंखों से भी आंंसू छलक पड़े।
कहा- जियो ऐसा नाम जो खुद में आशीर्वाद
अनंत अंबानी ने कहा, ‘ जियो को पूरे देश का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मां ने कहा जियो मेरे लाल, दादी ने कहा जुग जुग जियो और दोस्तों ने कहा जियो यार। जियो को पूरे भारत के लोगों ने बनाया है और लोगों के सपनों को पूरा करना ही हमारा असली सपना है।’

उन्होंंने कहा, जियो शायद दुनिया का पहला ऐसा नाम जो खुद एक आशीर्वाद है। जब दुनिया रुक गई थी, स्कूल बंद हो गए, लेकिन पढ़ाई नहीं रुकी। बेटा घर छोड़ कर गया, लेकिन मां दूर नहीं हुई। आज भगवान का दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य भी घर बैठे मिलता है। एक छोटे शहर ही लड़की और एक मोबाइल और उसे सुनने वाले लाखों लोग, इन्हें इंंफ्लूएंसर कहा जाता है।’ अनंंत अंबानी ने कहा, जियो दिखता नहीं लेकिन भारत के हर डिजिटल सपने में धड़कता है। जियो पर भरोसा करने वाले 53 करोड़ लोगों को नमन।
यह समाचार भी पढ़िये: Stock Matrket में जियो की धमाकेदार एंट्री से रिलायंस बना नंबर 1 कारोबारी समूह
आकाश अंबानी ने कहा- हम अपना वादा निभाएंगे व निवेशकों का भरोसा जीतेंगे
जियो प्लेटफॉर्म्स के मैंनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने जियो आईपीओ को मिले रिस्पांस के लिए निवेशकों और कंपनियों सहित कंपनी के कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘ लिस्टिंग मंजिल नहीं, नई शुरूआत है। हम अपने वादे निभाएंगे और अपने काम से आपका भरोसा जीतेंगे।’
शेयर होल्डर्स के हिसाब से टॉप कंपनियां
| कंपनी | शेयर धारकों की संख्या |
| जियो प्लेटफॉर्म्स (JIO Platforms) | 79.8 लाख । |
| टाटा मोटर्स पीवीइएच (Tata Moters PVeh) | 61.2 लाख। |
| वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) | 57.9 लाख। |
| येस बैंक (Yes Bank) | 57.6 लाख। |
| सुजलोन एनर्जी (Suzlon Energy) | 56.0 लाख। |
| टाटा मोटर्स (Tata Moters) | 53.1 लाख। |
| टाटा स्टील (Tata Steel) | 51.4 लाख। |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliamce Industries) | 50.7 लाख। |
| आईआरएफसी (I R F C) | 50.1 लाख। |
| जियो फाइनेंसियल सर्विसेज (JIO Financial Services) | 49.7 लाख। |
| एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) | 48.1 लाख। |


Pingback: पंजाब में महिलाओं के मोबाइल पर फिर बजेगी टूं-टूं, भगवंत मान ने कहा- अगली किस्त होगी जारी - Sateek Samachar