जियो के निवेशक पहले ही दिन मालामाल, शेयर प्राइस में 26.81 प्रतिशत का उछाल

JIO Stock : जियो ने शेयर बाजार में लिस्‍ट होने के पहले ही दिन निवेशकों को मालामाल कर दिया। (कंटेंट सोर्स जियो)
JIO Stock : जियो ने शेयर बाजार में लिस्‍ट होने के पहले ही दिन निवेशकों को मालामाल कर दिया। (कंटेंट सोर्स जियो)
Published: 28 Oct, 2026 at 06:58 PM

सटीक समाचार, मुंबई। JIO Stock: जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। बुधवार को जियो का शेयर 1,419 रुपये पर पहुंच गया। यह जियो आईपीओ (JIO IPO) के इश्‍यू प्राइस 1,119 से 300 रुपये यानी 26.81 फीसदी अधिक है।

जियो के कुल शेयरों की मार्केट वैल्‍यू में करीब 2.76 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

इस तेजी से कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में करीब 2.76 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप बढ़कर करीब 13.07 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

जियो के शेयर की शुरूआत शानदार रही। बुधवार सुबह यह 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जो इश्यू प्राइस से 21.4 फीसदी ऊपर था। इसके बाद शेयर में और तेजी आई और भाव 1,419 रुपये तक पहुंच गया। लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले भी शेयर 61 रुपये यानि 4.49 फीसदी चढ़ गया।

जियो के शेयर की प्राइस बढ़कर 1419 रुपये हुई

जियो के करीब 920.90 करोड़ पोस्ट-इश्यू शेयरों के आधार पर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस पर कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 10.31 लाख करोड़ रुपये थी। शेयर का भाव 1,419 रुपये पहुंचने पर यह बढ़कर करीब 13.07 लाख करोड़ रुपये हो गई। इस तरह कुल बाजार मूल्य में करीब 2.76 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में हुई बढ़त है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Stock Matrket में जियो की धमाकेदार एंट्री से रिलायंस बना नंबर 1 कारोबारी समूह

जियो देश की दूसरी सबसे मूल्‍यवान कंपनी बनी

पहले ही कारोबारी दिन जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 15.67 लाख करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर रही। जियो 13.07 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे और भारती एयरटेल करीब 12.16 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।

एचडीएफसी (HDFC) बैंक करीब 10.57 लाख करोड़ रुपये के साथ चौथे और ICICI बैंक करीब 9.89 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जियो की एंट्री के साथ टाटा समूह की प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) टॉप-5 से बाहर हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *