Mega Talent Show: कला से अभिव्‍यक्‍त हुई छिपी प्रतिभा, अभिभूत हुए दर्शक

पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में मेगा टैलेंट शो का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में मेगा टैलेंट शो का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Last Updated: 16 Sep, 2026 at 12:21 PM by Sunil Kumar Jha

पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में मेगा टेलेंट हंट शो की शानदार शुरुआत

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Mega Talent Show : यहां एसडी पीजी कॉलेज के सभागार के मंच पर विद्यार्थियों को छिपी प्रतिभा उजागर हुई तो वहां मौजूद लोग अभिभूत हो गए। कलाकारों की प्रस्‍तुतियों पर तालियां गूंज रही थीं। इससे उत्‍साहित विद्यार्थी और मनोयोग से अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे।

कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय ने प्रतियोगिता को किया है प्रायोजित

एसडी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओ में छिपी प्रतिभा एवं टैलेंट को उजागर करने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित मेगा टैलेंट हंट शो का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के पहले दिन नृत्य, मिमिक्री और मोनो-एक्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता

इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ दीपा वर्मा, डॉ जुगमती, प्रो मीतू सैनी तथा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। बता दें कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों में अगले दो दिन गायन, वादन, भाषण, काव्य पाठ, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विजेताओं को पुरस्‍कार संग बड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मिलेगा अवसर

सभी प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कारों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। बाद में उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के प्रतिष्ठित यूथ फेस्टिवल, रत्नावली तथा ऐसी ही अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा।

इसके लिए कॉलेज प्रशासन प्रत्येक वर्ष कला के क्षेत्र में माहिर कलाकारों और महारथियों को आमंत्रित करके इन उभरते कलाकारों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है ताकि वे कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके। प्रतियोगिता में जूरी कि भूमिका डॉ संगीता गुप्ता, डॉ दीपा वर्मा, डॉ दीपिका अरोड़ा, प्रो किरण मलिक और प्रो मीतु सैनी ने निभाई । मंच संचालन डॉ मोनिका खुराना ने किया ।

कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि समय रहते बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण अगर हो जाए तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है । सह-पाठ्यचर्या और सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सांस्कृतिक मूल्य प्रचारित होते है और हमें नया सीखने का अनुभव मिलता है ।

उन्‍होंने कहा कि नेतृत्व के गुण और नैतिक मूल्यों में वृद्धि का इनसे बढ़िया साधन अन्यत्र कहीं नहीं है । कॉलेज प्रतिभावान कलाकारों को विशेष सुविधा प्रदान करता है ताकि इनका आत्मविश्वास बढ़ सके। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे कम से कम एक गुण किसी भी कला में पैदा कर स्वयं को निपुण बनाएं और उसे खुद में विकसित करे। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें जीवन में इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थी कक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। खुद में छिपी प्रतिभा को पहचानने और संवारने का इससे बेहतर अवसर कोई दूसरा नहीं है। कॉलेज अपने प्रत्येक प्रतिभावान कलाकार को लेकर पूरी तरह गंभीर है और उन्हें निखारने की हर संभव सुविधा कॉलेज द्वारा प्रदान की जाएगी।

उन्‍होंने कह कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं निखार में कॉलेज का सकारात्मक माहौल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और इस कार्य में सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्त्व सबसे ज्यादा है । कॉलेज इसीलिए इस प्रकार के आयोजनों पर बल देता है। पढ़ाई के साथ-साथ यदि विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति भी लालायित है तो इसके परिणाम सैदव सकारात्मक एवं सृजनात्मक होते हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Indian Art and Culture New: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच, अब तक 3,500 शो और 25 लाख दर्शक

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ मुकेश पुनिया, डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ दीपा वर्मा, प्रो जुगमती, प्रो मीतू सैनी, प्रो किरण मलिक आदि मौजूद रहे ।

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम

नृत्य प्रतियोगिता
प्रथम – समाईरा – बीएससी-प्रथम।
द्वितीय- आर्यन – बीएससी-द्वितीय।
तृतीय- याचिका – बीए-तृतीय।
सांत्वना पुरस्‍कार – गीनान्शी- बीएससी-प्रथम।
मानव बीए-द्वितीय

मिमिक्री प्रतियोगिता-
प्रथम- अनूज- एमए।
द्वितीय- गौरव- बीए-द्वितीय।
तृतीय- आर्यन- बीएससी-द्वितीय।


मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता-

प्रथम- मानसी- बीए-द्वितीय।
द्वितीय- प्रत्यूष- बीए-द्वितीय।
तृतीय- आर्यन- बीएससी-द्वितीय।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *