सटीक समाचार, पानीपत। Panipat New Talent Show: एसडी कॉलेज में बुधवार को संगीत की लहरी संग युवाओं के हुनर के प्रदर्शन ने उनको हौसले के पंख दे दिए। टैंंलेट शो के दूसरे दिन गायन और वादन की प्रतियोगिताएं हुईंं। इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित लोगों की खूब वाहचाही बटोरी।
पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में टैंलेट शो का दूसरा दिन
एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रायोजन से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा का उजगार करने के लिए टैलेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस टैलेंट हंट शो के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने गायन, वादन और क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
गायन, वादन और क्विज प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ मोनिका खुराना, डॉ संगीता गुप्ता, प्रो अन्नू आहूजा, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो मणि, प्रो मधु गुप्ता, प्रो मानवी सारस्वत आदि की देखरेख में हुई। सभी विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कारों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के प्रतिष्ठित यूथ फेस्टिवल, रत्नावली तथा अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा।

विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी अपना भविष्य बना सकते हैं : अनुपम अरोड़ा
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा अन्य दूसरे क्षेत्रो में अपना भविष्य बना सकते है । जीवन को अर्थपूर्ण, उद्देश्यपूर्ण एवं उर्जावान बनाए रखने के लिए अध्ययन के साथ-साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है।
ऊंची उड़ान के लिए हौसला भी जरूरी
उन्होंने कहा कि पंख ही काफी नहीं हैं आसमानों में ऊंची उड़ान के लिए हौसला भी चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में हौसला पैदा होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है । कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा आयोजित वार्षिक युवा महोत्सव, रत्नावली एवं इसी प्रकार के अन्य अंतर-महाविद्यााालयय और अंतर-विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर इन युवाओं को मिलेगा जिसका इन्हें जीवन में भरपूर लाभ मिलेगा ।
विद्यार्थियों को कई बार अपनी प्रतिभा के बारे में खुद भी नहीं होता पता: मोनिका खुराना
डॉ. मोनिका खुराना ने कहा कि कॉलेज में टैलेंट शो में भाग लेना या उसका हिस्सा बनना छात्रों के लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए एक बेहतरीन मंच है। स्टेज पर आकर सैकड़ों लोगों के सामने परफॉर्म करने से मंच का डर खत्म होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह समाचार भी पढ़िये: Panipat New Mega Talent Show: कला से अभिव्यक्त हुई छिपी प्रतिभा, अभिभूत हुए दर्शक
उन्होंने कहा कि कई बार छात्र- छात्रों को खुद नहीं पता होता कि वे किसी कार्य में कितने माहिर हैं। पढ़ाई और असाइनमेंट के दबाव के बीच,टैलेंट शो छात्रों के लिए एक बेहतरीन ‘स्ट्रेस बस्टर’ का काम करता है।
इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ संगीता गुप्ता, डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ दीपा वर्मा, डॉ राहुल जैन, प्रो जुगमती, प्रो कविता, प्रो किरण मलिक, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे ।
प्रतियोगिताओं के परिणाम ये रहे –
गायन प्रतियोगिता
प्रथम- शिवानी- बीए अंग्रेजी ऑनर्स।
द्वितीय- अनुज- एमए।
तृतीय- अभिषेक और मिष्टी – बीएससी।
वादन प्रतियोगिता
- प्रथम – शिवम – बीए प्रथम वर्ष।
- द्वितीय- दीपक बीसीए-तृतीय वर्ष।
- तृतीय – प्रशांत और वैभव – एमए एवं बीए प्रथम।
क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता :
प्रथम – लक्ष्य, नितिन और आर्यन बीए-द्वितीय वर्ष। - द्वितीय- वंश, गोविंद और केशव- एमए अंग्रेज द्वितीय वर्ष।
- तृतीय- इशिका, वर्षा और स्नेहा बीए।

