JIO IPO के पहले दिन ही टारगेट से 3.16 गुना सब्‍सक्राइब, 30213 करोड़ के शेयरों के लिए 67,745 कराेड़ रुपये की बोलियां

JIO IPO के पहले दिन ही टारगेट से 3.16 गुना सब्‍सक्राइब, 30213 करोड़ के शेयरों के लिए 67,745 कराेड़ रुपये की बोलियां
Last Updated: 22 Oct, 2026 at 12:10 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। JIO IPO: जियो आईपीओ (JIO IPO) 21 अक्‍टूबर को पहले ही दिन टारगेट से 3.16 गुना ज्‍यादा भर गया। बुधवार को देश के इस सबसे बड़े आईपीओ के खुलते ही आवेदनों की झड़ी लग गई। देश के सबसे बड़े 30,213 करोड़ रुपये के इस आईपीओ (Jio IPO) को लेकर निवेशकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए और एंकर निवेशकों से अलग, सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन में करीब ₹69,745 करोड़ की बोलियां मिलीं।

करीब 30.5 लाख आवेदन, QIB कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब

बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब हो गई। कर्मचारियों और रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व कोटे भी पूरी तरह भर गए हैं। अब तक जियो आईपीओ (JIO IPO) को कुल मिलाकर करीब 3.20 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिल चुकी है। इसमें एंकर निवेशकों की करीब ₹2.50 लाख करोड़ और गैर-एंकर निवेशकों की करीब ₹70,000 करोड़ की बोलियां शामिल हैं।

जियो कर्मचारी कोटा 1.36 गुना सब्‍सक्राइब और शेयरहोल्डर कोटा 1.46 गुना सब्‍सक्राइब

जियो आईपीओ में कर्मचारियों का कोटा 1.36 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ। कर्मचारियों के लिए 500 रुपये करोड़ और पात्र रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व हैं। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 1.68 गुना और रिटेल कैटेगरी 73 फीसदी सब्सक्राइब हुई।

पहले ही दिन आया 6908 करोड़ रुपये की बोलियां लगना यह भारतीय इतिहास में एक रिकार्ड

रिटेल कैटेगरी में पहले ही दिन करीब 6,908 करोड़ रुपये की बोलियां आना भी एक रिकॉर्ड है। किसी भारतीय आईपीओ Indian IPO) के पहले दिन रिटेल कैटेगरी में यह अब तक की सबसे बड़ी बोली राशि है। बता दें कि इस जियो आईपीओ (JIO IPO) में निवेश के लिए लिए अभी दो दिन का समय है। IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

वर्ष 2026 के दूसरे आईपीओ की तुलना जियो की शुरुआत सबसे तेज

वर्ष 2026 के दूसरे बड़े IPO से तुलना करें तो जियो की शुरुआत काफी तेज रही। इस साल जियो के अलावा तीन सबसे बड़े आईपीओ (IPO) में NSE को पहले दिन 42 फीसदी, SBI Funds Management को 68 फीसदी और Manipal Health को महज 15 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था। इनमें से कोई भी IPO पहले दिन पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया था। इसके मुकाबले जियो का IPO पहले ही दिन 316 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JIO IPO ने बनाया रिकॉर्ड, एंकर इन्वेस्टर्स ने खेला 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का दांव

जियो ने पहले ही दिन पार किया हुंडई के पूरे बिडिंग पीरियड का सब्सक्रिप्शन

जियो के पहले दिन के सब्सक्रिप्शन ने हुंडई मोटर इंडिया के पूरे बिडिंग पीरियड के सब्सक्रिप्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जियो से पहले देश के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड हुंडई के नाम था। अक्टूबर 2024 में आए हुंडई IPO को पहले दिन महज 18 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था। पूरे बिडिंग पीरियड में भी यह सिर्फ 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

जियो IPO की पहले दिन सब्‍सक्र‍िप्‍शन की स्थिति‍
निवेशकसब्‍सक्र‍िप्‍शन
संंस्‍थागत निवेशक (QIB)9.42 गुना।
गैर संस्‍थागत निवेशक (NII)1.68 गुना।
खुदरा निवेशक (Retail) 73 प्रतिशत।
कर्मचारी निवेशक (Employees Quota)1.36 गुना।
शेयर धारक निवेशक (Reliance Shareholders Quota)1.46 गुना।
जियो आईपीओ की खास बातें
– जियो IPO का आकार – 30213 करोड़ रुपये। शेयर लॉट-12
– जियो के एक शेयर की प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये है।
– आम निवेशक जियो का शेयर खरीदने के लिए न्‍यूनतम यानि कम से कम 13,428 रुपये लगाने होंगे।
– आम निवेशक अधिकतम 168 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए 1.87 लाख रुपये लगाने होंगे।
– जियो का शेयर लिस्‍ट होने से पहले ही ग्रे मार्केट में 22 से 24 प्रतिशत के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग 1377 रुपये या उससे अधिक पर होने की संभावना है।
– आईपीओ की अंतिम तिथि – 23 अक्‍टूबर है।
– भारतीय आईपीओ इतिहास में जियो IPO की पहले दिन सबसे बड़ी ओपनिंग।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *