JIO TV New Pack: जियो का नया धमाका पैक, 55 रुपये मंथली में देखें 1000 से अधिक टीवी चैनल

JIO TV New Pack: जियो का नया धमाका पैक, 55 रुपये मंथली में देखें 1000 से अधिक टीवी चैनल
Last Updated: 8 Jul, 2026 at 11:23 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने नया टीवी पैक (JIO TV New Pack) पेश किया है। यह ग्राहकों के लिए किफायती मनोरंजन प्लान है। कंपनी ने सिर्फ मासिक 55 रुपये मंथली वाला जियो टीवी प्रो पैक (JIO TV Pro Pack) लॉन्च किया है। इस पैक के जरिए यूजर्स अपने मोबाइल फोन पर जियो टीवी ऐप ( JIO TV App ) के माध्यम से 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का आनंद ले सकेंगे।

जियो ने लॉन्च किया नया JIO TV Pro Pack

जियो टीवी के इस नए प्लान में 16 से अधिक भाषाओं के चैनल शामिल किए गए हैं। पैक में 150 से अधिक प्रीमियम चैनल भी उपलब्ध होंगे। इसके माध्‍यम से जियो टीवी पर दर्शकों को मनोरंजन, फिल्में, समाचार, बच्चों के कार्यक्रम, लाइफस्टाइल और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की समृद्ध सामग्री देखने को मिलेगी।

पैक में विभिन्‍न प्राइम चैनल और एचडी चैनल शामिल

इस पैक में StarPlus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network, ETV समेत देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स के कई लोकप्रिय चैनल शामिल हैं। जियो स्‍टार (JIO Star) और सोनी टीवी (Sony TV)के स्पोर्ट्स चैनल इस पैक का हिस्सा नहीं होंगे।

जियो टीवी ऐप पर लॉगइन कर टीवी चैनलों का आनंद लें

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल 55 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर जियो टीवी ऐप (JIOTV APP) में अपने जियो नंबर से लॉग-इन (Login) करते ही सभी उपलब्ध प्रीमियम चैनल स्वतः सक्रिय हो जाएंगे। इसके लिए किसी अलग एक्टिवेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

यह एंटरटेनमेंट ओनली पैक

यह एक एंटरटेनमेंट-ओनली पैक है। इसमें वॉयस कॉल या एसएमएस जैसी सुविधाएं शामिल नहीं हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों के पास सक्रिय जियो प्रीपेड (JIO Prepaid) या जियो पोस्टपेड (JIO Post Paid) कनेक्शन आवश्यक है। यह पैक एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर जियो टीवी ऐप (JIO TV App) के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

जियो टीवी प्रो पैक ( JIO TV Pro Pack) ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि अब दर्शक अपने पसंदीदा टीवी सीरियल, ताज़ा समाचार, बच्चों के कार्टून और क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रमों का आनंद बेहद किफायती कीमत पर ले सकेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *