Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, इस माह आ चुकी है 5633 व 29957 रुपये की कमी

Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 30 Oct, 2026 at 02:24 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार 29 अक्‍टूबर को फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 452 रुपये की कमी हुई। चांदी का मूल्‍य में प्रति किलाे 2964 रुपये घटा है। अक्‍टूबर माह में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 5633 रुपये और चांदी के मूल्‍य में करीब 29,957 रुपये की कमी दर्ज की गई है।

24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,42,255 रुपये

बता दें कि बुधवार को सोने और चांदी के मूल्‍य में वृद्धि दर्ज की गई थी। आईबीजेए (IBJA) के आंकड़े के अनुसार दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,42,255 हो गई। 28 अक्‍टूबर को इसका मूल्‍य 1,42,707 रुपये था।

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत में भी हुई गिरावट

इसकी तरह, 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 414 रुपये की गिरावट आई। बुधवार 28 अक्‍टूबर को इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,30,720 रुपये थी और 29 अक्‍टूबर को इसकी कीमत 1,30,306 रुपये दर्ज हुई।

IBJA के आंकड़े के अनुसार, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 339 रुपये की कमी हुई। इसकी कीमत प्रति 10 ग्रााम 1,06,691 रुपये दर्ज की गई है। इसी तरह, 14 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 83,219 रुपये दर्ज की गई। इसकी कीमत में 265 रुपये की कमी हुई है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: जियो के निवेशक पहले ही दिन मालामाल, शेयर प्राइस में 26.81 प्रतिशत का उछाल

चांदी की कीमत प्रति किलो 1,93,478 रुपये पर आई

गुरुवार को दोपहर बाद तक चांदी की कीमत आईबीजेए के अनुसार, प्रति किलो 1,90,478 रुपये दर्ज की गई है। 28 अक्‍टूबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 1,93,442 रुपये थी। इस तरह, उसकी कीमत में 2964 रुपये की कमी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें आगे और कमी हो सकती है। वैसे माना जा रहा है कि दिवाली से पूर्व कीमत में तेजी भी आ सकती है।

सोने और चांदी का कैरेट के अनुसार मूल्य
कैरेट 29 अक्‍टूबर को कीमत28 अक्‍टूबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,42,255 रुपये1,42,707 रुपये– 452 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,30,306 रुपये130,720 रुपये– 414 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,06,608 रुपये107,030 रुपये– 339 रुपये।
14 कैरेट (Gold 585)83,219 रुपये83,484 रुपये– 2650 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,90,478 रुपये1,93,442 रुपये– 2964 रुपये

(IBJA के आंकड़ों के अनुसार)

विभिन्‍न शहरों में सोने व चांदी की कीमत
शहर 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
मुंबई 1,43,950 रुपये 131950 रुपये 1,07,960 रुपये2,15,000 रुपये।
दिल्‍ली 1,43,950 रुपये1,31,950 रुपये1,07,960 रुपये2,15,000 रुपये।
अहमदाबाद1,44,000 रुपये1,32,000 रुपये1,08,010 रुपये2,15,000 रुपये।
जयपुर 1,44,100 रुपये1,32,100 रुपये1,08,110 रुपये 2,15,000 रुपये।
पटना 1,44,000 रुपये1,32,000 रुपये1,08,010 रुपये2,15,000 रुपये।
चंडीगढ़1,44100 रुपये1,32,100 रुपये1,08,110 रुपये2,15,000 रुपये।
कोलकाता1,43,950 रुपये1,31,950 रुपये1,07,960 रुपये2,15,000 रुपये।

(goodreturns के आंकड़ों के अनुसार )

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *