सटीक समाचार, धूरी (संगरूर)। Punjab Women: पंजाब में महिलाओं के बैंक खातों में 1 अक्टूबर को सम्मान राशि आएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहली अक्टूबर को महिलाओं को ‘मावां धियां सत्कार योजना’ का लाभ मिलेगा और उनके फोन पर सम्मान राशि पहुंचने की ‘टूं-टूं’ की आवाज फिर सुनाई देगी। इसमें दलित महिलाओं से किए गए 1,000 रुपये के वादे के मुकाबले 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा- मावां धियां सत्कार योजना के तहत बैंंक खातों में भेजी जाएगी राशि
संगरूर जिले के धूरी क्षेत्र के बालियां में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं और आम परिवारों को सीधे लाभ पहुंचा रही है। लोगों के पैसे का इस्तेमाल पंजाब के विकास के लिए किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भूजल स्तर को ऊपर उठाकर पंजाब के रेगिस्तान बनने की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया है और भ्रष्टाचार के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शासन का रुख आम नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों के कल्याण की ओर मोड़ा है।
कहा- आम लोग अब जवाबदेही और विकास की कर रहे हैं मांग
उन्होंने कहा कि पंजाब ने दशकों तक कुछ गिने-चुने परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती राजनीति देखी है। आज आम लोगों ने जवाबदेही और विकास की मांग करनी शुरू कर दी है। यह ऐसी बात है जिसे दशकों तक पंजाब पर शासन करने वाली राजनीतिक पार्टियों के लिए पचा पाना मुश्किल हो रहा है। विपक्ष मुख्य रूप से हमारी सरकार और हमारे जनहितैषी प्रयासों के विरोध के कारण एकजुट है।

उन्होंने कहा कि जो अकाली कभी भाजपा को किसान विरोधी कहते थे और बार-बार पार्टी की आलोचना करते थे, आज उसका समर्थन मांग रहे हैं। यह दर्शाता है कि राजनीतिक परिस्थितियां कैसे बदल सकती हैं, जब सत्ता हासिल करना ही एकमात्र उद्देश्य हो। जिन्होंने पहले एक-दूसरे के खिलाफ कड़े बयान दिए थे, वे अब सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
‘ पंजाब के लोगों को सब कुछ याद है’
उन्होंंने कहा कि पंजाब के लोगों को सब कुछ याद है। वे जानते हैं कि किसने कब और क्या कहा। पंजाब ने अतीत में वह देखा है, जिसे मैं दो अलग-अलग राजनीतिक पहलू कहता हूं—एक कांग्रेस का और दूसरा अकालियों का। दोनों पार्टियों ने राजनीतिक हितों के लिए लोगों को बांटा। अपने सार्वजनिक मतभेदों के बावजूद वे अपने राजनीतिक और निजी हितों के माध्यम से जुड़े रहे और लोगों को बड़े स्तर पर गुमराह करते रहे।”
भगवंत मान ने कहा, ‘ हमारी राजनीतिक बहस अब स्कूलों, अस्पतालों, रोजगार, बिजली, सिंचाई, सड़कों, खेल बुनियादी ढांचे और हमारे युवाओं के लिए अवसरों के बारे में होनी चाहिए। पंजाब को ऐसी राजनीति की जरूरत है जो आम परिवारों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में बात करे।’
300 यूनिट फ्री बिजली से परिवारों मिली राहत
भगवंत मान ने कहा कि हमने 2022 में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया था और यह योजना परिवारों को काफी राहत प्रदान कर रही है। सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए। लहरा मोहब्बत में गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल पावर प्लांट पंजाब के बिजली बुनियादी ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यह समाचार भी पढ़िये: Gold And Silver Price: पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में रही बढ़त, यह है ताजा भाव
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘पंजाब अब ऐसे मॉडल की ओर बढ़ रहा है, जिसमें युवाओं को नशे या बेरोजगारी की ओर धकेले जाने के बजाय डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी, उद्यमी और पेशेवर बनने की आकांक्षा रखने का अवसर मिले। लोगों से अपील है कि वे विभिन्न पार्टियों द्वारा किए जाने वाले राजनीतिक दावों के प्रति सचेत रहें और सरकारों का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर करें।’
Punjab Farmer Fair: सीएम भगवंत मान ने फिर कहा- पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं, किसी दूसरे राज्य को एक बूंद नहीं देंगे
