डॉ. टंकेश्‍वर कुमार होंगे चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्‍वविद्यालय के नए कुलपति

Punjab University New VC: डॉ; टंकेश्‍वर कुमार को चंडीगढ़ के पंजाब विध्‍वविद्यालय का कुलपति नियुक्‍त किया गया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Punjab University New VC: डॉ; टंकेश्‍वर कुमार को चंडीगढ़ के पंजाब विध्‍वविद्यालय का कुलपति नियुक्‍त किया गया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 10 Nov, 2026 at 01:35 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab University New VC: डॉ. टंंकेश्‍वर कुमार पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University)के नए कुलपति होंगे। वह अभी हरियाणा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के कुलपति हैं। वह तीन साल के लिए चंडीगढ़ स्‍थित पंजाब विश्‍वविद्यालय (पीयू) के कुलपति (Vice Chancellor) बनाए गए हैं।

उपराष्‍ट्रपति की ओर से जारी की गई अधिसूचना

इस संंबंध पंजाब विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति (Chancellor) और उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। वह जिस दिन से अपना कार्यभार संभालेंगे तभी से उनका तीन साल का कार्यकाल प्रारंभ होगा। उनकी नियुक्ति के साथ ही पंजाब विश्‍वविद्यालय में अंतरिम कुलपति की जारी व्‍यवस्‍था समाप्‍त हो जाएगी।

डॉ. टंकेश्‍वर कुमार वर्तमान में हरियाणा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के वीसी हैं

डॉ. टेकेश्‍वर कुमार हिसार स्थित गुरु जंभेश्‍वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं। उपराष्‍ट्रपति सचिवालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पंजाब विश्‍वविद्यालय अधिनियम 1947 की धारा 10 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: मो. शमी ने आखिर किया संन्‍यास का ऐलान, डेब्‍यू के दिन ही टेस्‍ट क्रिकेट को कहा अलविदा

हिसार स्थित जीजेयू के भी कुलपति रहे

बता दें कि डॉ. टंंकेश्‍वर कुमार पहले भी पंजाब विश्‍ववविद्यालय से जुड़ रहे हैं। वह लंबे अरसे तक पीयू के भौतिकी विभाग (Department of Physics) में कार्यरत रहे हैं। वह पीयू के कंप्‍यूटा सेंटर के प्रमुख (डायेक्‍टर) भी रहे हैं। वह वर्तमान में महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। वह हरियाणा के हिसार में गुरु जंंभेश्‍वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय (GJU) के भी कुलपति रहे थे।

डॉ. टंकेश्‍वर कुमार की उपलब्धियां
  • डॉ. टंकेश्‍वर कुमार की शैक्षणिक और अध्‍यापन में शानदार उपलब्धियां रही हैं। उनको शिक्षा और शोध-अनुसंंधान के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए कई प्रतिष्‍ठत पुरस्‍कारों व सम्‍मान से सम्‍मानित किया जा चुका है।
  • वह यूजीसी (UGC) के फैकल्‍टी र‍िचार्ज प्रोग्राम (FRP) के अंतर्गत देश के पहले यूजीसी प्रौफेसर बने थे।
  • डॉ. टंकेश्‍वर कुमार राष्‍ट्रीय विज्ञान अकादमी (National Academy of Sciences, India) यानि NASI, इलाहाबाद के निर्वाचित सदस्‍य हैं।
  • डॉ. टंकेश्‍वर कुमार ने इटली के ट्र‍िएस्‍टे के प्रसि‍द्ध ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर थिरोरेटिकल फिजिक्स (ICTP) में पोस्‍ट डॉक्‍टरल शोध किया। वह आईसीटीपी (ICTP) के फेलो भी रहे।
इन प्रमुख पुरस्‍कारों से हो चुके हैं सम्‍मानित
  • उनको उच्‍च शि‍क्षा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने और इसे मजबूती देने के लिए इसी माह (नवंबर, 2026) मे टॉप 5 विजनरीज इन एजुकेशन अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है।
  • उनको 2016 में सोसायटी ऑफ एनलिटिकल केमिस्‍ट द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंड अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था।
  • इसके बाद उनको 2017 में विद्यासागर अवार्ड से सम्‍मानित किया गया!
  • 2020 में वह मोस्‍ट डेडिकेटेड वीसी अवार्ड यानि गोल्‍डन एआइएम अवार्ड (Golden AIM Award) से सम्‍मानित किए गए l

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *