सटीक समाचार, मुंबई। Reliance JIO New Plan: रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये का नया प्लान लांच किया है। ह तीन साल वाला अनलिमिटेड प्लान है। इस प्लान के तहत एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को अगले तीन साल तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके तहत अनलिमिटेड 5जी डेटा भी मिलेगा। इसके साथ ही कई लाभ भी मिलेंगे।
जियो ने कहा- यह अपनी तरह का पहला प्लान
रिलायंस जियो ने अपने एक बयान में इसे टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला प्लान बताया है। खास बात यह है कि ग्राहकों को तीन साल तक मौजूदा कीमत और प्लान में शामिल सभी सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।
अनलिमिटेड कॉलिंंग और हाईस्पीड डेटा के साथ ही अनिलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा
इस प्लान के तहत ग्राहक को अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS मिलेंगे। प्लान की वैधता 36 महीने यानि पूरे तीन साल होगी।
ग्राहकों को जियोहॉटस्टार सहित कई सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे
प्लान के तहत कॉलिंग और डेटा के अलावा ग्राहकों को जियोहॉटस्टार मोबाइल के साथ हॉलीवुड कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। इसमें लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार ओरिजिनल्स और मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट का सब्सक्रिप्शन और फाइल्स, फोटो व दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए जियोएआईक्लाउड पर 50 GB मुफ्त स्टोरेज मिलेगा।
यह समाचार भी पढ़िये: 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो ने लांच किया नया पैक
यहां करा सकते हैं 7 नवंबर से प्लान रिचार्ज
रिलायंस जियो का यह नया प्लान 7 नवंबर 2026 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक मायजियो ऐप (My JIO App), जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जियो रिचार्ज माध्यमों से इस प्लान को रिचार्ज कर सकेंगे। बता दें कि दीपावली पर जियो ने इससे पहले 15 रुपये का एक दिन का अनलिमिटेड 5जी प्लान गुरुवार को लांच किया था।
यह है रिलायंस जियो का 36 महीने यानि तीन साल का प्लान-
| प्लान रिचार्ज राशि – | 10,000 रुपये। |
| वैलिडटी – | तीन साल (36 महीने)। |
| डेटा – | प्रतिदिन 2.5 GB हाई स्पीड डेटा व अनलिमिटेड 5G डेटा। |
| कॉलिंंग और एसएमएस – | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस। |
| अन्य सब्सिक्रिप्शन का लाभ – | JioHotstar मोबाइल और हॉलीवुड, एक साल का Canva Pro Lite और 50 GB जियोएआईक्लाउड (JioAICloud) स्टोरेज। |
..
