बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 अफसरों के तबादले

Bihar Transfer: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्‍य में 15 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)
Bihar Transfer: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्‍य में 15 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)
Last Updated: 10 Nov, 2026 at 01:36 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पटना। Bihar Administrative Transfer: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने 15 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्‍य में कई अनुमंडलों नए भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाए गए हैं। नए स्‍थानांतरण और प्रशासनिक फेरबदल के संबंध में राज्‍य के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने सोमवार 9 नवंबर को अधिसूचना जारी की। इससे पहले दो वरिष्‍ठ अधिकारियों के भी 9 नवंबर को ही तबादले किए गए।

राज्‍य में कई एडीएम व डीसीएलआर भी बदले गए

राज्‍य में कई एडीएम (ADM) और डीसीएलआर (DCLR) बदल दिए गए हैंं। इस प्रशासनिक फेरबदल में पदस्‍थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी दायित्‍व सौंपा गया है। इस फेरबदल का उद्देश्‍य प्रशासन को अधिक गतिशील बनाना है। इससे पहले भी राज्‍य में प्रशासनिक और पुलिस अध‍िकारियों के स्‍थानांतरण किए गए थे। वरिष्‍ठ प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन में भी राज्‍य में बदलाव हुए थे।

पटना और भागलपुर के एडीएम बदले, कई स्‍थानों के भू अर्जन पदाधिकारियों के भी तबादले

राज्‍य सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में पटना, भागलपुर सहित कई अनुमंडलों में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बदल गए हैं। इसके साथ ही कई भू अर्जन अधिकारियों को भी बदला गया है। ज्ञानप्रकाश को पटना का नया अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह, सीमा कुमारी को भगलपुर का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।

दो आइएएस अधिकारियों कंवल तनुज और रचनी पाटिल का भी हुआ स्‍थानांतरण हुआ

इससे पहले सोमवार को ही एक अन्‍य आदेश में राज्‍य सरकार ने दो आईएएस (IAS) अधिकारियों का भी स्‍थानांतरण किया था। राज्य के योजना एवं विकास विभाग के सचिव कंवल तनुज को वित्‍त विभाग का सचिव (व्‍यय) बनाया गया। कंवल तनुज के पास याेजना एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार भी रहेगा। इसके साथ ही वित्‍त विभाग की सचिव (व्‍यय) रचना पाटिल का स्‍थानांतरण राज्‍यपाल सचिवायल में सचिव पद पर किया गया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : फिर दिखेगी अभिषेक-वैभव की जोड़ी, तिलक वर्मा कप्‍तान, राइजिंग स्‍टार एशिया कप टीम में शामिल

यह है 15 अधिकारियों की तबादला सूची –
अधिकारी का नाम पुराना पद नया पद
1. विद्यानाथ पासवानअनुमंडलीय लोक शि‍कायत निवारण पदाधि‍कारी, पूर्वी चंपारणअपर समहर्ता सह अपर दंडाधिकारी, किशनगंज
2. संजीव कुमार कापर पदस्‍थापन की प्रतीक्षा मेंजिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण
3. ज्ञानप्रकाश पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, पटना
4. मनीष कुमार पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, समस्‍तीपुर।
5. सीमा कुमारी पदस्‍थापन की प्रतीक्षा मेंअपर समाहर्ता सह अपर दंडाधिकारी, भागलपुर।
6. सुधीर कुमारपदस्‍थापन की प्रतीक्षा में निदेशक, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्‍याण।
7. रोशन राजभूमि सुधार उप समाहर्ता, बायसीभूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज।
8. निखिल कुमारवरीय उप समहार्ता, सहरसाभूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज।
9. विनय प्रतापवरीय उप समाहर्ता, रोहतासभूमि सुधार उप समाहर्ता, पुपरी।
10. मंकेश्‍वर कुमारभूमि सुधार उप समाहर्ता, बारसोईभूमि सुधार उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर पश्‍च‍िम।
11. राजन कुमारविशेष कार्य पदाधिकारी, खेल विभागभूमि सुधार उप समाहर्ता, नालंदा।
12. रवि कुमारवरीय उप समाहर्ता, लखीसराय भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर।
13. सन्‍नी कुमार सौरवअनुमंडल पदाधिकारी, बखरीभूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा।
14. ऐश्‍वर्य कश्‍यपविशेष कार्य पदाधिकारी, खान एवं भूतत्‍व विभागअनुमंडल पदाधिकारी , बखरी।
15. सोनालीवरीय उप समाहर्ता, भागलपुरभूमि सुधार उप समाहर्ता, कहलगांव।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *