Dhanteras पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, Gold ₹3106 व Silver ₹5437 सस्‍ती

Dhanteras Gold Silver Price: धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Dhanteras Gold Silver Price: धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 6 Nov, 2026 at 02:25 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Dhanteras Gold Silver Price: धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में दोपहर बाद तक बड़ी गिरावट हुई। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार, 6 नवंबर को दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) में 3106 रुपये और चांदी की कीमत (प्रति किलो) में 5437 रुपये की कमी हुई है। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दो दिन 4 एवं 5 नवंबर को वृद्धि दर्ज की गई थी।

24 ग्राम सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,41,023 रुपये और चांदी प्रति किलो 1,81,863 रुपये

आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, 6 नवंबर को दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोन की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,41,023 रुपये दर्ज की गई। 5 नवंबर को इसकी कीमत 1,44,129 रुपये पहुंच गई थी। इसी तरह, आज दोपहर बाद तक चांदी की कीमत गिर कर प्रति किलो 1,81,863 रुपये पर आ गई। 5 नवंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 1,87,300 रुपये थी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: धनतेरस और दीवाली पर होगा विशेष शुभ संयोग, शुभ मुर्हूत में पूजन होगा बेहद फलदायी

22 ,18 और 14 कैरेट सोने की कीमतें भी घटीं

इसी तरह सोने की अन्‍य क्‍वालिटी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम कीमत 1,29,177 रुपये पर पहुंच गई। इसकी कीमत में 2845 रुपये की गिरावट हुई है। 18 कैरेट सोने के मूल्‍य में भी कमी हुई है।

आईबीजेए के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद तक 18 कैरेट सोने का मूल्‍य प्रति 10 ग्राम 1,05,767 रुपये पहुंच गया। इस तरह इसकी कीमत 2330 रुपये घटी है। 14 कैरेट सोने की कीमत में 1817 रुपये की कमी हुई। 14 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 82,498 रुपये पर पहुंच गई। 5 नवंबर इसकी कीमत 84,315 रुपये थी।

सोने और चांदी की ताजा कीमत-
कैरेट6 नवंबर को कीमत5 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,41,023 रुपये प्रति 10 ग्राम 1,44,129 रुपये प्रति 10 ग्राम– 3106 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,29,177 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम1,32,022 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2845 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,05,767 रुपये प्रति 10 ग्राम1,08,097 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2330 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)82,498 रुपये प्रति 10 ग्रााम84,315 रुपये प्रति 10 ग्रााम– 1817 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,81,863 रुपये प्रति किलो1,87,300 रुपये प्रति किलो– 5437 रुपये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *