धनतेरस से पहले सोना फिर 1.44 लाख रुपये से ऊपर, चांदी की कीमत भी 1167 रुपये बढ़ी

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में 5 नंवबर को भी वृद्धि हुई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में 5 नंवबर को भी वृद्धि हुई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 6 Nov, 2026 at 12:47 AM

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Hike: धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आ गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वैलर्स (IBJA) के अनुसार, गुरुवार 5 नवंबर को भी सोने और चांदी के मूल्‍य में वृद्धि हुई। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.44 लाख से ऊपर पहुंंच गई है। गुरुवार को 24 कैरेट सोने के मूल्‍य में 2507 रुपये की वृद्धि हुई। चांदी की कीमत भी प्रति किलाे 1.87 रुपये के ऊपर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 1167 रुपये की वृद्धि हुई।

धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर खरीदारी से कीमत में तेजी

बता दें कि अक्‍टूबर माह से 3 नवंबर तक सोने और चांदी की कीमताें में गिरावट हुई थी। इसके बाद 4 नवंबर और फिर 5 नवंबर को इनकी कीमतों में वृद्धि हुई है। माना जा रहा है कि धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी आई है। बिकवाली की अपेक्षा खरीदारी बढ़ने इनकी कीमतों में उछाल आया है।

24 कैरेट सोने की कीमत में 2507 रुपये की वृद्धि

आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, गुरुवार रात को 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम मूल्‍य 1,44,129 रुपये पहुंच गया। 4 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,41,622 रुपये थी। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,32,022 रुपये हो गई। इसकी प्रति 10 ग्राम कीमत में 2296 रुपये की वृद्धि हुई।

18 कैरेट सोने के मूल्‍य में 1880 रुपये और 14 कैरेट के मूल्‍य में 1466 रुपये की वृद्धि

आईबीजेए के अनुसार, 5 नवंबर को 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्रााम) में 1880 रुपये की वृद्धि हुई। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,08,097 रुपये दर्ज हुआ। 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी वृद्धि हुई। 14 कैरेट की सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 1466 रुपये की वृद्धि हुई। इसकी प्रति 10 ग्राम कीमत 84,315 रुपये दर्ज की गई।

चांदी की कीमत प्रति किलो 1,87,300 रुपये पहुंची

आईबीजेए के अनुसार, 5 नवंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 1,87,300 रुपये रही। इसी कीमत 4 नवंबर को 1,86,133 रुपये प्रति किलो था। इस तरह गुरुवार को चांदी की कीमत में 1167 रुपये की वृद्धि हो गई। चांदी की कीमतों में अकटूबर माह में लगातार गिरावट आई थी। नवंबर के शुरूआती तीन दिनों में भी चांदी की कीमतें गिरी थीं, लेकिन पिछले दो दिनों से इसके रेट में वृद्धि हुई है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो ने लांच किया नया पैक

सोना-चांदी की ताजा कीमतें
कैरेट5 नवंबर काे कीमत4 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,44,129 रुपये प्रति 10 ग्राम1,41,622 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 2507 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,32,022 रुपये प्रति 10 ग्राम 1,29,826 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 2296 रुपयेे।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,08,097 रुपये प्रति 10 ग्राम1,06,217 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 1880 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)84,315 रुपये प्रति 10 ग्राम82,849 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 1466 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,87,300 रुपये1,86,133 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 1167 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

प्रमुख शहराें में सोने-चांदी की कीमतें
शहर 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम22 कैरेट प्रति 10 ग्राम18 कैरेट प्रति 10 ग्रामचांदी प्रति किलो
मुंबई1,46,020 रुपये1,33,850 रुपये1,09,520 रुपये2,10,000 रुपये।
दिल्‍ली1,46,170 रुपये1,34,000 रुपये1,09,670 रुपये2,10,000 रुपये।
पटना1,46,070 रुपये1,33,900 रुपये1,09,570 रुपये2,10,000 रुपये।
कोलकाता 1,46,020 रुपये1,33,850 रुपये1,09,520 रुपये2,10,000 रुपये।
चेन्‍नई1,46, 020 रुपये1,33,850 रुपये 1,09,550 रुपये2,10,000 रुपये।
चंडीगढ़1,46,170 रुपये1,34,000 रुपये1,09,670 रुपये2,10,000 रुपये।
अहमदाबाद 1,46,070 रुपये1,33,900 रुपये1,09,570 रुपये2,10,000 रुपये।

(आंकड़ा सोर्स goodreturns)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *