JIO IPO खुलने से पहले ही इश्यू साइज से 8 गुना ज्यादा मांग, लगे 2.5 लाख करोड़ रुपये के दांव

JIO IPO: जियो आईपीओ के आने से पहले ही इसको लेकर मांग 2.50 लाख करोड़ रुपये की मांग है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
JIO IPO: जियो आईपीओ के आने से पहले ही इसको लेकर मांग 2.50 लाख करोड़ रुपये की मांग है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 17 Oct, 2026 at 10:43 PM

सटीक समाचार, मुंबई। JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलने से पहले ही निवेशकों में हलचल तेज हो गई है। रिटेल निवेशकों के लिए कई ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर प्री-बुकिंग यानी प्री-अप्लाई शुरू हो गई है। दूसरी तरफ बड़े बिजनेस मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने जियो आईपीओ के लिए करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की शुरुआती मांग दिखाई है। यह करीब 30,200 करोड़ रुपये के पूरे आईपीओ साइज से आठ गुना से भी ज्यादा है।

शुरुआती संस्‍थागत मांगों में विदेशी लाॅन्‍ग-ओनली फंड्स सहित कई रह की कं‍प‍नियां शामिल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियो आईपीओ के लिए आई करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की शुरुआती संस्थागत मांग में विदेशी लॉन्ग-ओनली फंड्स, सॉवरेन वेल्थ फंड्स, बड़े म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियां शामिल हैं। हालांकि इसे अभी औपचारिक आईपीओ सब्सक्रिप्शन नहीं माना जा सकता। यह बड़े निवेशकों की शुरुआती मांग और अलॉटमेंट में दिलचस्पी का संकेत है।

अलॉटमेंट में दिलचस्‍पी दिखाने वालों में कई बड़े निवेशक शामिल

अलॉटमेंट में दिलचस्पी दिखाने वाले बड़े निवेशकों में जीआईसी, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे सॉवरेन फंड्स के साथ ब्लैकरॉक, फिडेलिटी और कैपिटल ग्रुप के नाम सामने आए हैं। घरेलू निवेशकों में एलआईसी, एसबीआई म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड जैसे बड़े नाम बताए गए हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JIO IPO: विश्‍लेषकों को तेजी की संभावना, लिस्‍ट‍िंंग में 15-20% वृद्धि की उम्‍मीद

रिटेल निवेशकों के लिए जियो आईपीओ की प्री बुकिंग शुरू

दूसरी ओर, रिटेल निवेशकों के लिए जियो आईपीओ की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कई ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर निवेशक अभी से अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। हालांकि यह औपचारिक सब्सक्रिप्शन नहीं है। प्री-अप्लाई में निवेशक पहले से अपना ऑर्डर दर्ज करता है, जिसे आईपीओ खुलने के बाद आगे प्रोसेस किया जाता है।

जियो IPO का प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये प्रति शेयर

जियो आईपीओ का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर है और न्यूनतम लॉट 12 शेयरों का है। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए ₹13,428 की जरूरत होगी। आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा।

एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 19 अक्‍टूबर को

इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 19 अक्टूबर को होगी। इसके बाद तस्वीर साफ होगी कि अभी दिख रही भारी संस्थागत दिलचस्पी औपचारिक एंकर अलॉटमेंट और बाद में आईपीओ सब्सक्रिप्शन में किस स्तर तक बदलती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *