सटीक समाचार, नई दिल्ली। Reliance JIO New Pack : रिलायंस जियो ने महज 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लांच किया है। इस पैक की वैधता 24 घंटे होगी और ग्राहक इस दौरान बिना डेटा लिमिट की चिंता किए हाई स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो का यह नया पैक खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।
4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़ी फाइलें डाउनलोड करने में मिलेगी सुविधा
नए पैक से ग्राहक 4K क्वालिटी में फिल्में और वीडियो देख सकेंगे, इसके साथ ही लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा बड़ी फाइलें डाउनलोड करने, सॉफ्टवेयर अपडेट करने और क्लाउड पर डेटा अपलोड करने जैसे काम भी किए जा सकेंगे।
यह समाचार भी पढ़िये: धनतेरस और दीवाली पर होगा विशेष शुभ संयोग, शुभ मुर्हूत में पूजन होगा बेहद फलदायी
देशभर में मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट और अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
इस पैक के जरिए ग्राहक अपने 5G स्मार्टफोन को वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट पर भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रिमोट वर्क और दूसरे ऑनलाइन काम करने में सुविधा होगी।
यह समाचार भी पढ़िये: अब सभी अग्निवीर रक्षा बलों में नियमित सैनिक बन सकेंगे, दो साल का सेवाकाल भी बढ़ा
जियो का 15 रुपये वाला यह डेटा पैक देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है। ग्राहक मायजियो ऐप, जियो डॉट कॉम, रिटेल स्टोर्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए इसे तुरंत एक्टिवेट कर सकते हैं।
यह समाचार भी पढ़िये: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
बता दें कि रिलायंस जियो के 5जी के ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। जियो के 5जी के कई प्लान व पैक उपलब्ध हैं।
ये हैं जियो के 5जी (5G) पैक
| अनलिमिटेड 5जी डैटा पैक (ऐड ऑन पैक) | – 15 रुपये वाला पैक: एक दिन के लिए मान्य है। इसमें एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। – 51 रुपये वाला पैक: इसमें अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ 3 जीबी 4G मिलता है। इसकी अवधि बेसिक प्लान पर निर्भर करती है। – 101 और 151 वाला वाउचर: इसमें अलग-अलग बेस प्लान के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। 101 वाला वाउचर 56 दिन के बेसिक प्लान और 151 वाला वाउचर 84 दिन वाले बेसिक प्लान के साथ मान्य होता है। |
| बेसिक 5G प्रीपेड प्लान | – 198 रुपये वाला प्लान: इसमें 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। इसके साथ ही 2GB 4G डेटा मिलता है। – 349 रुपये वाला प्लान: वैलिडिटी 28 दिन, 2.5 GB रोज डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G एक्सेस, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस। JIO TV और JIO का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी। – 399 रुपये वाला प्लान: वैलिडिटी 30 दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS और प्रतिदिन 2.5 GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G एक्सेस। |
| लंबी अवधि के 5G प्लान | – 601 रुपये वाला प्लान या 5G अपग्रेड वाउचर: वैलिडिटी 12 महीने, अनलिमिटेड 5G डेटा। इसमें 51 रुपये के 12 वाउचर होते हैं और इन्हें हर महीने रिडीम करना होता है। – 2025 रुपये वाला प्लान: वैलिटिडी 200 दिन, हर दिन 2.5 जीबी डेटा, Google Gemini Pro AI, JioHotstar, Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन। |


Pingback: रत्नावली महोत्सव-2026 में पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, आठ पुरस्कार जीते - Sateek Samachar
Pingback: जियो पॉइंट्स से खरीदें 24 कैरेट डिजिटल सोना - Sateek Samachar