सराफा बाजार में तेजी बरकरार, सोने 2328 रुपये और चांदी 1749 रुपये महंगी हुई

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी है। (फाइल फोटो)
Published: 5 Nov, 2026 at 03:27 PM

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सराफा बाजार में गुरुवार 5 नवंबर को भी तेजी बरकरार रही। दोपहर बाद तक सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 2328 रुपये की वृद्धि हुई है। चांदी की कीमत में कीमत में 1749 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोने और चांदी बिकवाली की अपेक्षा खरीदारी अधिक

सराफा बाजार में सुबह से खरीदारी का माहौल देखा गया। धनतेरस और दिवाली को देखते हुए बाजारों में रौनक दिख रही है और इसका असर सोने व चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। 4 नवंबर से सोने और चांदी की बिकवाली की अपेक्षा खरीदारी बढ़ी है। सोने और चांदी की कीमतों पर ग्‍लाेबल मार्केट में तेजी का भी असर हुआ है।

अमेरिका में म‍िडटर्म चुनाव में राष्‍ट्रपति डाेनाल्‍ड ट्रंप की पार्टी की हार के बाद ग्‍लोबल मार्केट की स्थिति में सुधार हुआ है। क्रूड तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है। डॉलर का भाव भी गिरावट हुई है। इन सबका असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है।

24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,87,882 रुपये प्रति किलो

आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,43,950 रुपये दर्ज की गई। चांदी की कीमत प्रति किलो 1,87,882 रुपये दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 2132 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम 1,31,858 रुपये दर्ज की गई है।

18 कैरेट सोने के मूल्‍य में प्रति 10 ग्राम 1746 रुपये की बढ़ोत्‍तरी हुई है। 18 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम मूल्‍य 1,07,963 रुपये दर्ज किया गया। इसी तरह 14 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 84,211 रुपये दर्ज की गई। इसकी कीमत में प्र‍ति 10 ग्राम 1362 रुपये की वृद्धि हुई है।

सोने और चांदी की ताजा कीमतें
कैरेट 5 नवंबर को कीमत4 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम1,42,622 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 2328 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,31,858 रुपये प्रति 10 ग्राम 1,29,726 रुपये प्रति 10 ग्राम + 2132 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,07,963 रुपये प्रति 10 ग्राम1,06,217 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 1746 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)84,211 रुपये प्रति 10 ग्राम82,849 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 1362 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,87,882 रुपये प्रति 10 ग्राम1,86,133 रुपये प्रति 10 ग्रााम+ 1749 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें-
शहर कीमत सोना 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)कीमत सोना 22 (प्रति 10 ग्राम) कीमत सोना 18 कैरेट (प्रति 10 ग्रााम)चांदी की कीमत (प्रति किलो)
मुंबई 1,46,020 रुपये1,33,850 रुपये1,09,520 रुपये2,10,000 रुपये।
दिल्‍ली 1,46,170 रुपये1,34,000 रुपये1,09, 670 रुपये2,10,000 रुपये।
कोलकाता1,46,020 रुपये1,33,850 रुपये1,09,520 रुपये2,10,000 रुपये।
चेन्‍नई 1,46,020 रुपये1,33,850 रुपये1,09,550 रुपये2,10,000 रुपये।
पटना 1,46,070 रुपये1,33,900 रुपये1,09,570 रुपये2,10,000 रुपये।
जयपुर 1,46,170 रुपये1,33,400 रुपये1,09,670 रुपये2,10,000 रुपये।
अहमदाबाद 1,46,070 रुपये1,33,900 रुपये1,09,570 रुपये2,10,000 रुपये।
चंडीगढ़1,46,170 रुपये1,34,000 रुपये। 1,09,670 रुपये2,10,000 रुपये।
सूरत 1,46,070 रुपये1,33,900 रुपये1,09,570 रुपये2,10,000 रुपये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *