बिहार में 29 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर, कई जिलों में, कई SDPO और डीएसपी बदले

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस के 29 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस के 29 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 12 Oct, 2026 at 02:11 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पटना। Bihar Transfer: सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। राज्‍य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों सहित 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई अनुमंडलों में एसडीपीओ (SDPO) को स्‍थानांतरित कर नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। तबादला किए गए अधकिारियों में 27 बिहार पुलिस सेवा के हैं। कई डीएसपी भी स्‍थानांतरित किए गए हैं।

बिहार गृह विभाग ने देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की

बिहार के गृह विभाग ने देर रात अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। साइबर क्राइम, निगरानी, एसटीएफ, मद्य निषेघ और बी-सैप के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। आईपीएस अधिकारी (2023 बैच) नारायाण उपाध्‍याय को पटना के फुलवारीशरीफ को एसडीपीओ-1 बनाया गया है।

यह समाचार भी पढ़िये: Phare Langur: खो न जाए धरती की सुंदर धरोहर, लुप्‍त होने के कगार पर है यह दुर्लभ वन्‍यजीव

मुजफ्फरपुर के नगर एसडीपीओ-2 कार्तिकेयन का पुलिस मुख्‍यालय तबादला

इसके अ‍तिरिक्‍त मुजफ्फरपुर नगर के एसडीपीओ-2 कार्तिकेयेन को पुलिस मुख्‍यालय स्‍थानांतरण हुआ है। उनका एएसपी पद पर पदस्‍थापन कर फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। तबादले के अधियसूचना के अनुसार, आशीष राज को मधेपुरा के डीएसपी (साइबर क्राइम) के पद से तबादला कर मसौढ़ी का एसडीपीओ-दो बनाया गया है।

यह है अधिकारियों की तबादला सूची-
अधिकारी नया पद
IPS नारायण उपाध्‍याय एसडीपीओ -वन- बिहारशरीफ (पटना) ।
IPS कार्तिकेयन एएसपी – पुलिस मुख्‍यालय। फिलहाल पदस्‍थापन की प्रतीक्षा।
आशीष राज एसडीपीओ-2- मसौढ़ी।
संजय कुमार झाएएसपी – निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो।
अजय कुमार सिंहएएसपी- एसटीएफ।
सुरेंद्र कुमार सिंह एएसपी- मद्य निषेध एवं स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो।
रामपुकार सिंहएएसपी-बी-सैप-14, पटना।
नवीन कुमार डीएसपी- साइबर क्राइम, मधुबनी।
मनीष चंद्र चौधरीडीएसपी- साइबर क्राइम- मधेपुरा।
लव कुमार डीएसपी – साइबर क्राइम, शेखपुरा।
इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
अधिकारियों के नाम नया पद
मो. फैसल चांद डीएसपी- साइबर क्राइम, सारण।
ज्‍योति कुमारी डीएसपी- विशेष निगरानी इकाई।
मनीषा कुमारीडीएसपी- निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो।
भास्‍कर रंजन एसडीपीओ- डुमरांव (बक्‍सर)।
मंगलेश कुमार सिंह एसडीपीओ- बारसोई (कटिहार)।
दीपक कुमारएसडीपीओ- मुजफ्फरनगर नगर।
प्रांजलएसडीपीओ- सीवान सदर।
संतोष कुमार पोद्दारएसडीपीओ-2 – खगड़ि‍या सदर।
सुमित शेखर एसडीपीओ-वन- छपरा सदर।
रव‍ि कुमारएसडीपीओ – जगदीशपुर।
इन पुलिस अधिकारियों का भी हुआ स्‍थानांतरण
अधिकारियों के नामनया पद
धीरेंद्र कुमारडीएसपी- बी-सैप-12 , भीमनगर (सुपौल)।
सुमन कुमार शर्मा डीएसपी- एडीजी रेलवे कार्यालय।
ममता प्रसादडीएसपी- बी-सैप-पांच, पटना।
जसप्रकाश सिंह डीएसपी- बी-सैप, डुमरांव।
अनिकेत अमरडीएसपी- सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर।
कृष्‍णा कुमारडीएसपी (ट्रैफिक)- सीवान।
संजय कुमार सिन्‍हाडीएसपी (मुख्‍यालय-2)- औरंगाबाद।
आशुतोष कुमारडीएसपी रेल- कटिहार।
रजनीश कुमारडीएसपी (मख्‍यालय)- अररिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *