सटीक समाचार, पटना। Bihar Transfer: सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों सहित 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई अनुमंडलों में एसडीपीओ (SDPO) को स्थानांतरित कर नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। तबादला किए गए अधकिारियों में 27 बिहार पुलिस सेवा के हैं। कई डीएसपी भी स्थानांतरित किए गए हैं।
बिहार गृह विभाग ने देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की
बिहार के गृह विभाग ने देर रात अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। साइबर क्राइम, निगरानी, एसटीएफ, मद्य निषेघ और बी-सैप के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। आईपीएस अधिकारी (2023 बैच) नारायाण उपाध्याय को पटना के फुलवारीशरीफ को एसडीपीओ-1 बनाया गया है।
यह समाचार भी पढ़िये: Phare Langur: खो न जाए धरती की सुंदर धरोहर, लुप्त होने के कगार पर है यह दुर्लभ वन्यजीव
मुजफ्फरपुर के नगर एसडीपीओ-2 कार्तिकेयन का पुलिस मुख्यालय तबादला
इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर नगर के एसडीपीओ-2 कार्तिकेयेन को पुलिस मुख्यालय स्थानांतरण हुआ है। उनका एएसपी पद पर पदस्थापन कर फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। तबादले के अधियसूचना के अनुसार, आशीष राज को मधेपुरा के डीएसपी (साइबर क्राइम) के पद से तबादला कर मसौढ़ी का एसडीपीओ-दो बनाया गया है।
यह है अधिकारियों की तबादला सूची-
| अधिकारी | नया पद |
| IPS नारायण उपाध्याय | एसडीपीओ -वन- बिहारशरीफ (पटना) । |
| IPS कार्तिकेयन | एएसपी – पुलिस मुख्यालय। फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा। |
| आशीष राज | एसडीपीओ-2- मसौढ़ी। |
| संजय कुमार झा | एएसपी – निगरानी अन्वेषण ब्यूरो। |
| अजय कुमार सिंह | एएसपी- एसटीएफ। |
| सुरेंद्र कुमार सिंह | एएसपी- मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो। |
| रामपुकार सिंह | एएसपी-बी-सैप-14, पटना। |
| नवीन कुमार | डीएसपी- साइबर क्राइम, मधुबनी। |
| मनीष चंद्र चौधरी | डीएसपी- साइबर क्राइम- मधेपुरा। |
| लव कुमार | डीएसपी – साइबर क्राइम, शेखपुरा। |
इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
| अधिकारियों के नाम | नया पद |
| मो. फैसल चांद | डीएसपी- साइबर क्राइम, सारण। |
| ज्योति कुमारी | डीएसपी- विशेष निगरानी इकाई। |
| मनीषा कुमारी | डीएसपी- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो। |
| भास्कर रंजन | एसडीपीओ- डुमरांव (बक्सर)। |
| मंगलेश कुमार सिंह | एसडीपीओ- बारसोई (कटिहार)। |
| दीपक कुमार | एसडीपीओ- मुजफ्फरनगर नगर। |
| प्रांजल | एसडीपीओ- सीवान सदर। |
| संतोष कुमार पोद्दार | एसडीपीओ-2 – खगड़िया सदर। |
| सुमित शेखर | एसडीपीओ-वन- छपरा सदर। |
| रवि कुमार | एसडीपीओ – जगदीशपुर। |
इन पुलिस अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरण
| अधिकारियों के नाम | नया पद |
| धीरेंद्र कुमार | डीएसपी- बी-सैप-12 , भीमनगर (सुपौल)। |
| सुमन कुमार शर्मा | डीएसपी- एडीजी रेलवे कार्यालय। |
| ममता प्रसाद | डीएसपी- बी-सैप-पांच, पटना। |
| जसप्रकाश सिंह | डीएसपी- बी-सैप, डुमरांव। |
| अनिकेत अमर | डीएसपी- सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर। |
| कृष्णा कुमार | डीएसपी (ट्रैफिक)- सीवान। |
| संजय कुमार सिन्हा | डीएसपी (मुख्यालय-2)- औरंगाबाद। |
| आशुतोष कुमार | डीएसपी रेल- कटिहार। |
| रजनीश कुमार | डीएसपी (मख्यालय)- अररिया। |

