सटीक समाचार, चंडीगढ़। CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को पंजाब में सीएम भगवंत मान के कैंंप ऑफिस सहित आठ ठिकानों पर छापे मारे। इन सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पंजाब में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, लाइसेंस, टेंडर और अन्य नीतिगत मामलों में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर की गई है।
एफआइआर ईडी की रिपोर्ट के आधार पर किया गया दर्ज
सीअीआइ ने सीएम भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन सहित छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। यह एफआइआर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा- अब लगता है भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू की
दूसरी ओर, सीबीआइ की कार्रवाई के बाद पंजाब में राजनीति गर्मा गई है। सीबीआइ की छापेमारी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अब लगता है कि भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अब पंजाब में ईडी (ED) और सीबीआइ (CBI) का दुरुपयोग किया जाएगा, ताकि मुझे और मेरी सरकार को बदनाम किया जा सके।
यह समाचार भी पढ़िये: पंजाब गठित होगी नई अथॉरिटी, कैबिनेट बैठक में आरडीए बिल को मंंजूरी सहित कई फैसले
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है
बता दें कि ट्रांसफर-पोस्टिंग सहित अन्य मामलों में कथित तौर पर भ्रष्ट्राचार के आरोप के बारे में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सीबीआइ को जांच तेज करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है, लेकिन इसी बीच सीबीआइ ने मंगलवार को छापेमारी की कार्रवाई की।
आरोप है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी और उनके कुछ सहयोगी राज्य में अधिकारियों की पोस्टिंंग को कथित तौर प्रभावित करते थे और उनके हेरफेर करते थे। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई, नीतियों को तैयार करने में , प्रशासनिक स्वीकृतियाें, टेंडर की शर्तों और लाइसेंस जारी करने, सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) आदि से जुड़े मामलों को कथित तौर पर आर्थिक लाभ के बदले प्रभावित करने का भी आरोप है।
यहां मारे गए छापे
- सीबीआइ की टीमों ने पंजाब में चंडीगढ़ और मोहाली सहित आठ जगहों पर छापे मारे। छापे एक ही साथ मारे गए।
- सीबीआइ की अलग-अलग टीमों ने चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, संगरूर, जालंधर, गुरदासपुर और पटियाला में कुल आठ ठिकानों पर छापे मारे।
इन लोगों को बनाया गया है आरोपी
- मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन।
- नितिन गोहल।
- जितिन गोहल उर्फ राजा।
- रोमी राज महाजन।
- बीर देविंदर।
- आरएस नागरा।

