Punjab: भगवंत मान ने कहा, महिलाओं के फोन पर टूंं-टूं की आवाज कभी बंद नहीं होने देंगे

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सरदूलगढ़ में लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भगवंत मान का खास अंदाज दिखा। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सरदूलगढ़ में लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भगवंत मान का खास अंदाज दिखा। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Published: 6 Oct, 2026 at 06:00 AM

सटीक समाचार, सरदूलगढ़। Punjab Politics: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने यहां लोक मिलनी कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही मावां धीयां सतिकार योजना कभी बंद नहीं होने देंगे। योजना के तहत सम्‍मान राश‍ि महिलाओं खाते में जमा होने की मोबाइल पर आने वाली टूं-टूं की नोटिफिकेशन की आवाज कभी बंद नहीं होगी। आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली योजना सहित अन्‍य लोक कल्‍याणकारी स्‍कीमों को जारी रखेगी।

कहा- आप सरकार लोकपक्षीय नीतियों को निरंतर जारी रखेगी

सरदूलगढ़ हलके में आयोज‍ित अपने लोक मिलनी कार्यक्रम में भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपनी लोकपक्षीय नीतियों को निरंतर जारी रखेगी। किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति और ‘नो कैश, नो फरमाइश’ की पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से सरकारी नौकरियां देने की नीतियां भी जारी रहेंगी।

उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि ये पार्टियां इन लोककल्याण कार्यों का विरोध कर रही हैं और उनके पास पंजाब के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं है।

बोले- सरकार ने वादों से अधिक कार्य करके दिखाया

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किए वादों से अधिक काम करके दिखाया है। हमने सरकारी स्कूलों की नुहार को बदला है, जनता की सुविधाओं का विस्तार किया है और ऐसा माहौल बनाया है, जिससे पंजाब के गांवों से उभरे खिलाड़ी ओलंपिक तगमे जीतकर ला रहे हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Punjab Police में होगी बंपर भर्ती, 10 हजार नए पदों पर नियुक्ति की घोषणा

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सरकार के कामकाज में बुनियादी तबदीली देखी है, जहां लोगों का पैसा भलाई, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, सिंचाई और रोजगार के लिए खर्च किया जा रहा है। जब भी महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता पहुंचती है तो उनके चेहरों पर झलकती खुशी इस लोकपक्षी शासन के प्रभाव की गवाही देती है।

1 अक्‍टूबर को 36.87 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर

उन्‍होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मांवां-धियां सतिकार योजना’ योग्य लाभपात्री महिलाओं को सीधे उनके खातों में वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार की गई है। 1 अक्‍टूबर को करीब 36.87 लाख महिलाओं को तीन महीने की सम्‍मान राशि की दूसरी किस्‍त के रूप में कुल 1,262.54 करोड़ रूप ट्रांसफर किए गए हैं।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि ये पार्टियां महिलाओं को दी जा रही मासिक वित्तीय सहायता का विरोध कर रही हैं। दशकों तक पंजाब पर राज करने वालों को बताना चाहिए कि उन्होंने आम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए क्या किया।

उन्‍होंने कहा कि आज जब महिलाओं को सीधी उनके खातों में वित्तीय सहायता मिल रही है तो ये पार्टियां इस स्कीम पर सवाल उठा रही हैं। हमारी सरकार ने अपना रुख बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब की मां और बेटियों की भलाई के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘लोक मिलनी’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन को सीधे लोगों तक पहुंचाकर शासन व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने का प्रयास किया है। उन्‍होंने कहा, ‘’मैं यहां केवल मंच पर बैठने या पहले से तैयार भाषण सुनने के लिए नहीं आया हूं, बल्कि सीधे तौर पर लोगों की बात सुनने आया हूं। उनकी समस्याएं, सुझाव और उनकी उम्मीदें ही सरकार का वास्तविक एजेंडा हैं।’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *