सटीक समाचार, मुंबई। AJIO Ahaan Panday : रिलायंंस रिटेल (Reliance Retail) के अजियो (AJIO) ने फिल्म स्टार आहान पांडे को अपना नया चेहरा बना है। आहान कंपनी के 2026 के फेस्टिव कैंपेन ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ में नजर आएंगे। इसके साथ ही अजियो ने त्योहारों की सेल की तैयारी शुरू कर दी है। ग्राहकों को त्याेहारी खरीदारी का बेहतर अनुभव और बचत का लाभ देने के लिए कंपनी ने खास ऑफर देने की कंपनी की तैयारी की है।
कंपनी ने ऑल स्टार्स सेल के लिए कीमतें अभी से लाइव की
कंपनी द्वारा एक बयान में बताया गया है कि वैसे तो अजियो ऑल स्टार्स सेल (AJIO Stars Sale) 7 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन सेल की कीमतें अभी से लाइव कर दी गई हैं। कंपनी द्वारा आहान पांडेय के साथ तैयार किए गए इस कैंपेन में अलग-अलग फेस्टिव लुक और स्टाइल को जगह दी गई है।
फेस्टिव सेल की कीमतें अभी से लाइव, 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स का पोर्टफोलियो
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ग्राहक अजियो (AJIO) पर फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज और ब्यूटी सहित कई कैटेगरी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकेंगे। एजियो प्लेटफॉर्म के पास 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स का पोर्टफोलियो है और इस तरह ग्राहकों को अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुनने के लिए काफी अधिक विकल्प मिलेंगे।

600 से ज्यादा शहरों में अजियो रश के जरिए तेज डिलीवरी का विकल्प
अजियो के एक प्रवक्ता ने बताया गया है कि ग्राहकों के लिए अजियो ने तेज डिलीवरी और आसान रिटर्न पर भी खूब जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक अजियो रश के जरिए 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी उपलब्ध है। इसके साथ ही सामान्य डिलीवरी देश के सभी पिन कोड तक की जाती है।
अहान पांडेय ने कहा, अजियो के साथ सफर की शुरूआत को लेकर उत्साहित हूं
अजियो का चेहरा चुने जाने के बाद आहान पांडे ने कहा कि अजियो फैशन को एक्साइटिंग, आसान और पर्सनल बनाता है। आप क्या पहनते हैं, उसके जरिए खुद को जाहिर कर सकते हैं और यही बात मुझे इस ब्रांड से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ अजियो के इस सफर की शुरुआत को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।
यह समाचार भी पढ़िये: सत्संग UK के वार्षिक उत्सव में दिखा अध्यात्म और संगीत-संस्कृति का सुंदर संगम
अजियो (AJIO) के बारे में जानें
अजियो (AJIO) प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल का प्रमुख प्लेटफार्म है। यह रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का फैशन व लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है। इसमें जाने-माने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्राड्स के प्रोडक्ट सहित उभरते हुए ब्रांड्स और खुद एजियो (AJIO) के एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स का कलेक्शन ग्राहकों को मिलता है। इन प्रोडक्ट्स में फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज, ब्यूटी एवं लाइफस्टाइल से जुड़े आइटम शामिल हैं।
यह समाचार भी पढ़िये: ICC ने जारी किए क्रिकेट नौ नए नियम, जानें क्या होगा खेल पर असर
कंपनी ने कहा- ग्राहकों के लिए शॉपिंग के तरीके लगातार बदलने पर ध्यान
एजियो का कहना है कि कंपनी फैशन की नई चीजें खोजने, इनोवेशन और एक अलग तरह के डिजिटन अनुभव पर ध्यान देती है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अजियो (AJIO) देश में ग्राहकों के लिए शॉपिंग के तरीके लगातार बदल रहा है और उनके अनुभव को बेहतर करने पर ध्यान दे रहा है।

