Indigo: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा बचा, इंडिगो के प्‍लेन का पिछला हिस्‍सा रनवे से टकराया

Indigo: इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्‍सा लैंंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Indigo: इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्‍सा लैंंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 28 Sep, 2026 at 12:03 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, बेंगलुरु। Indigo: कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रविवार को विमान हादसा टल गया। बंगलुरु के केमपगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्‍सा रनवे से टकरा गया। पायलट सूझबूझ‍ दिखाते हुए विमान को दाेबारा टेक ऑफ कर दिया। गो एराउंड करने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई। यह फ्लाईट गुवाहाटी से पहुंची थी।

लैंडिंग के दौरान समस्‍या होने के बाद पायलट ने दोबारा कराया टेक ऑफ

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में गुवाहाटी से बेंगलुरु आ गई थी। प्‍लेन की लैंडिंग हो रही थी, इसी दौरान उसका पिछला हिस्‍सा रनवे से टकरा‍ गया। पायलटों ने बिना समय गंवाए विमान को तुरंत गो-अराउंड के लिए टेक ऑफ करवाया। इसके बाद एयरपोर्ट के ऊपर चक्‍कर लगाने के बाद विमान की दिन में करीब 1.34 बजे (1.34 PM) में सुरक्षित लैंंडिंग करवाई गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Gold And Silver Price: पिछले सप्‍ताह साेने और चांदी की कीमतों में रही गिरावट, ये रहे कारण

गो-एराउंड के बाद हुई सुरक्षित लैंडिंग हुई

विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित थे। विमान का पिछला हिस्‍सा रनवे से टकराने से इसको नुकसान पहुंचा है। इसके बाद विमान को फिलहाल सेवा से अलग कर दिया गया है। इस विमान को आगे कोयंबटूर जाना था, लेकिन वहां जाने वाले यात्रियों को दूसरे विमान से आगे भेजा गया।

कोयंबटूर जाने वाले यात्रियों को दूसी फ्लाईट से भेजा गया

विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही य‍ह विमान उड़ान भरेगा। इंडिगो का कहना है कि इस घटना के बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। एयरलाइंस के लिए यात्रियाें और अपने स्‍टाफ की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बताया जाता है डीजीसीए (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सितंबर महीने में ही इंडिगो की फ्लाईटों में दिक्‍कत के पांच मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 27 दिनों में इंडिगो की फ्लाईटों में समस्‍याएं कब कब हुईं-

तिथिक्या समस्‍याएं आईं
1 सितंबर, 2026 गोवा से दिल्‍ली के लिए इंडिगो की फ्लाईट ने टेक ऑफ किया था। टेक ऑफ की कुछ देर के बाद ही विमान के एक इंजन से धुआं निकलने लगा और इसके बाद इसकी दोबारा गोवा में लैंडिंग करवाई गई।
3 सितंबर, 2026 इंडिगो की एक फ्लाईट दोहा से बेंगलुरु आ रही थी। इसकी मस्‍कट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के एक पायलट की तबीयत खराब हो गई थी।
15 सितंबर, 2026 अगरतला से दिल्‍ली जा रही इंडिगो के एक फ्लाईट की लखनऊ में लैंडिंंग करवाई गई थी। इस फ्लाईट के कार्गो हिस्‍से से धुआं निकलने की समस्‍या पैदा हो गई थी।
22 सितंबर, 2026लंंदन से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाईट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद इसे लंंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट वापस लाया गया और वहां लैंडिंग करवाई गई।
27 सितंबर, 2026गुवाहाटी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के विमान का पिछले हिस्‍सा रनवे से टकरा गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *