ZEN HB Yatra 2026 At Panipat : युवाओं ने सीखे स्‍टार्ट अप व उद्यम के गुर, विशेषज्ञों ने बताए कैसे स्‍कीमों का लाभ उठा सपने करें साकार

ZEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026 पानीपत पहुंची। इस मौके पर एसडी पीजी कॉलेज मेंं भव्‍य समारोह का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
ZEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026 पानीपत पहुंची। इस मौके पर एसडी पीजी कॉलेज मेंं भव्‍य समारोह का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Last Updated: 17 Sep, 2026 at 07:33 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। ZEN HB Yatra 2026 At Panipat: गुरुग्राम से शुरू हुई ZEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 गुरुवार को पानीपत पहुंची। इस अवसर पर शहर के एसडी पीजी कॉलेज में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने स्‍टार्ट अप और अपना उद्यम स्‍थापित करने के गुर सीखे। विशेषज्ञों ने बताया कि सरकारी योजनाओं और स्‍कीमों का लाभ लेकर कैसे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 दिन में एसडी पीजी कॉलेज परिसर में पहुंची। कॉलेज में सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के बारे में विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान काफी उत्‍साहित दिखे।

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग व विशेषज्ञ पहुंंचे

कार्यक्रक में कई प्रमुख अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद थे। उन्‍होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एवीपीएल इंटरनेशनल के प्रशासनिक प्रमुख और यात्रा समन्वयक विंग कमांडर विजय मोहन, एनएसडीसी भारत सरकार के डीजीएम अनुपम कुमार, एवीपीएल इंटरनेशनल के निदेशक डॉ. नवीन नैन भालसी, हरियाणा कौशल विकास मिशन एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अधिकारी संजना, एमएसएमई पानीपत के दीपक, जिला उद्योग केंद्र पानीपत के विकास और डीआइसी पानीपत साहिल ने मौजूद रहे।

पानीपत जिले के 3500 युवाओं ने कराया पंजीकरण

इन विशेषज्ञों युवाओं के लिए उद्यमिता शुरू और स्थापित करने के केंद्र एवं हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया । मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया । मंच संचालन डॉ मोनिका खुराना ने किया। पानीपत जिले के 3500 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने इस यात्रा के साथ जुड़कर अपना पंजीकरण कराया।

यात्रा गुरुग्राम से शुरू हुई थी और ये विभाग कर रहे हैं सहयोग

  • बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 अगस्त 2026 को गुरुग्राम विश्‍वविद्यालय से इस GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 की विधिवत शुरुआत की थी।
  • यात्रा को हरियाणा सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM), हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हरियाणा (MSME) और स्टार्टअप हरियाणा जैसे विभागों का पूर्ण सहयोग प्राप्त है ।

अनुपम कुमार ने कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में दी जानकारी

कार्यक्रम में अनुपम कुमार ने कौशल विकास निगम और कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जानकरी दी। उन्‍होंने कहा कि आज के युवा को चाहिए कि वे नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनें।

  • उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करता है। निगम युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षित करता है।
  • उन्‍होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मिलने वाली धनराशि और उद्योग-संबंधी कौशल प्रशिक्षण देने वाली मुख्य योजनाके बारे में जानकारी दी।
  • काम आधारित प्रशिक्षण के साथ युवाओं को वजीफे भी मिलता है। युवाओं की भागीदारी भी इसमें होती है।
  • उन्‍होंंने बताया कि स्किल इंडिया डिजिटल हब प्रमाणन और नौकरी के अवसरों को एक साथ जोड़ता है। सरकार का यह विभाग स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता और ऋण के माध्यम से नए उद्यमियों की मदद भी करता है।

विंग कमांडर विजय मोहन ने यात्रा के चार घटकों के बारे में बताया

विंग कमांडर विजय मोहन ने हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा के चार घटकों पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने इन घटकों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी और इसके लिए पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया।

  • उन्‍होंने बताया कि विशेष कौशल विकास, विदेशी भाषा का प्रशिक्षण और विदेशी रोजगार; स्टार्टअप हरियाणा और इन्क्यूबेशन अभियान; हरियाणा आईडियाथोन और चौथे सूक्ष्म उद्यमी और ऋण जागरूकता एवं ऋण और कोई भी युवा अपने कौशल और हुनर के हिसाब एक या एक से अधिक घटकों को चुन सकता है।
  • आगे की मदद, कौशल विकास और अन्य जरूरतों का ख्याल केंद्र और राज्य सरकारें करेंगी।

डाॅ. नवीन नैन भालसी ने हरियाणा उद्यम निदेशालय के बारे में दी जानकारी

डॉ. नैन भालसी ने हरियाणा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम निदेशालय की भूमिका, कार्य, जिम्‍मदारी और प्रमुख गतिविधियों में जानकारी दी।

  • उन्‍होंने बताया कि यह राज्य के छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने, वित्तीय सहायता दिलाने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कार्य करता है।
  • यह उद्यमियों को बैंकों और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से आसानी से लोन और वित्तीय सहायता भी दिलाता है।
  • स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार खोजना, निर्यात को बढ़ावा देना और खुदरा-थोक व्यापार को सुगम बनाना इसके कार्यों में शामिल है।
  • उन्‍होंने बताया कि निदेशालय की प्रमुख गतिविधियों में क्लस्टर विकास, व्यापार को आसान बनाना, तकनीकी उन्नयन और कौशल विकास शिकायत निवारण आदि शामिल हैं।

हरियाणा कौशल मिशन की संजना ने प्रशिक्षण के बारे में दी जानकारी

  • हरियाणा कौशल विकास मिशन की अधिकारी संजना ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके कौशल को बढ़ाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • मिशन यह युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार 3 से 4 महीने के एनएसक्यूएफ आधारित कोर्स सिखाए जाते हैं। तत्पश्चात युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार और मानदेय के अवसर से जोड़ा जाता है।
  • केंद्र और हरियाणा सरकार के समन्वय से विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी ट्रेड में भी ट्रेनिंग दी जाती है । इसके साथ-साथ औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

यह समाचार भी पढ़िये: GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा आज पानीपत में, एसडी पीजी कॉलेज में भव्‍य कार्यक्रम, मिलेंगी ये सुविधाएं

युवा एमएसएमई केंद्र में ले सकते हैं मदद: दीपक

एमएसएमई पानीपत के दीपक ने कहा कि विभिन्न स्कूलों और कालेजों से आए युवा पानीपत में स्थापित एमएसएमई केंद्र में आकर वे अपने नए आइडियाज को बता कर इस विभाग कि मदद ले सकते हैं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : TirumalaTirupati: रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए दीं 25 इलेक्‍ट्र‍िक बसें, अलग EV चार्जिंग स्‍टेशन

कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि देश और हरियाणा के युवा बहुत हुनरमंद है बस उन्हें सही मार्गदर्शन और जानकारी की जरुरत है। यह यात्रा युवाओं को कौशल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से उन्हें पारंगत बनाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *