Panipat Kabaddi Tournament 2026: युवा खिलाड़ी पानीपत में एमेच्‍योर कबड्डी टूर्नांमेंट में दिखाएंगे दम, ये हैं भाग लेने के लिए शर्तें

Panipat Kabaddi Tournament 2026: पानीपत के कवि गांव में 19 और 20 सितंबर को एमेच्‍योर कबड्डी टूर्नांमेंट का आयोजन होगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Panipat Kabaddi Tournament 2026: पानीपत के कवि गांव में 19 और 20 सितंबर को एमेच्‍योर कबड्डी टूर्नांमेंट का आयोजन होगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 17 Sep, 2026 at 04:11 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Kabaddi Tournament 2026: जिला कबड्डी प्रतियोगिता में युवा और उभरते खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। इसका आयोजन पानीपत जिले के कवि गांव में किया जाएगा और यह 19 और 20 सितंबर को होगी। इसके तहत लड़के और लड़क‍ियों के सब जूनियर व जूनियर वर्गों के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम और शर्तें भी जारी की गई हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन 19 और 20 सितंबर को कवि गांव में होगा

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2026 की इस जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया जा रहा है। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के पानीपत जिला प्रधान धर्मवीर मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्‍णलाल पंवार के सहयोग से आयोजित की जाएगी।

प्रतिभाशाली खिलाड़ि‍यों की होगी पहचान

धर्मवीर मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ि‍यों की पहचान हो सकेगी और उनको आगे बेहतर मौके उपलब्‍ध कराए जाएंगे।

यह होगा प्रतियोगिता का कार्यक्रम –

  • जिला एमेच्‍योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस प्रतियोगिता के तहत 19 सितंबर को सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग की लड़कियों के मुकाबले होंगे।
  • एसोसिएशन ने बताया क‍ि 20 सितंबर को सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के लड़कों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
  • सभी खिलाड़ियों एवं टीम इंचार्ज को सुबह आठ बजे गांव कवि स्थित राजकीय स्कूल के मैदान में पहुंचना होगा।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Ajit Agarkar क्‍या आखिरी बार कर चुके क्रिकेट Team India का चयन, लक्ष्‍मण या कोई अन्‍य बनेगा नया चीफ सेलेक्‍टर, यह है चर्चाएं

खिलाड़ियों के लिए ये ये होंगे नियम एवं दिशा-निर्देश

धर्मवीर मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में पारदर्शिता एवं खेल भावना बनाए रखने के लिए एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों की आयु, वजन एवं दस्तावेजों से संबंधित नियम निर्धारित किए गए हैं। ये हैं –

  • सभी खिलाड़ि‍यों के लिए मूल आधार कार्ड, डोमिसाइल, जन्म प्रमाण पत्र की दो फोटो कॉपी तथा चार फोटो साथ लेकर आना होगा।
  • सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का निर्धारित वजन 60 किलोग्राम होगा।
  • जूनियर वर्ग में लड़कों का वजन 75 किलोग्राम तथा लड़कियों का वजन 70 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
  • सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2010 के बाद की होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही जूनियर वर्ग खिलाड़ियों की जन्म तिथि 10 अक्टूबर 2006 के बाद की होनी चाहिए।
  • प्रतियोगिता में केवल पानीपत जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
  • यदि किसी टीम में निर्धारित सीमा से अधिक वजन वाला खिलाड़ी पाया जाता है, तो संबंधित टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
  • किसी भी खिलाड़ी पर आपत्ति होने की स्थिति में अंतिम निर्णय प्रतियोगिता के लिए गठित कमेटी द्वारा लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *