GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा आज पानीपत में, एसडी पीजी कॉलेज में भव्‍य कार्यक्रम, मिलेंगी ये सुविधाएं

GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा अब पानीपत पहुंचेगी। इसको 21 अगस्‍त को गुरुग्राम से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। (फाइल फोटो साेशल मीडिया)
GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा अब पानीपत पहुंचेगी। इसको 21 अगस्‍त को गुरुग्राम से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। (फाइल फोटो साेशल मीडिया)
Last Updated: 17 Sep, 2026 at 01:35 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा कल यानि 17 सितंबर को पानीपत पहुंच रही है। इस अवसर पर शहर के एसडी पीजी कॉलेज में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्‍य युवाओं को स्‍वरोजगार और अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित करना है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने 21 अगस्‍त को गुरुग्राम में यात्रा का शुभारंभ किया था

GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा का शुभारंभ मुख्‍यमंत्री नायब सिंंह सैनी ने 21 अगस्‍त को गुरुग्राम में किया था। इसकी शुरूआत गुरुग्राम विश्‍वविद्यालय से हुई थी।

नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बनें

एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाने के लिए GEN HB द्वारा हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हरियाणा में युवा क्रांति की एक शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन सही मार्गदर्शन और जानकारी के अभाव में वे अपना स्टार्टअप शुरू नहीं कर पाते। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को कौशल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से पारंगत बनाया जाएगा।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : EPFO पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बेसिक सैलरी लिमिट में 15000 से 25000 हुई, कर्मचारियों को होंगे ये लाभ

उन्‍होंने कहा कि GEN HB की यह युवा उद्यमी यात्रा हरियाणा के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह न केवल रोजगार पैदा करेगी, बल्कि हरियाणा को देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप स्टेट बनाने में भी मदद करेगी।

इस यात्रा में ये विभाग हैं शामिल-

  • इस यात्रा को हरियाणा सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM) और स्टार्टअप हरियाणा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हरियाणा (MSME) जैसे विभागों का सहयोग है।

इस यात्रा के बारे में जानें –

  • इसमें कुल चार घटक शामिल किए गए हैं।
  • पहले घटक में विशेष कौशल विकास, विदेशी भाषा का प्रशिक्षण और विदेशी रोजगार शामिल हैं।
  • दूसरे घटक में स्टार्टअप हरियाणा और इन्क्यूबेशन अभियान शामिल हैं।
  • तीसरे घटक में हरियाणा आईडियाथोन शामिल है।
  • चौथे घटक में सूक्ष्म उद्यमी और ऋण जागरूकता एवं ऋण सुविधा शामिल है।
  • यह यात्रा प्रदेश के सभी 23 जिलों से होकर गुजरेगी।
  • यह यात्रा लगभग दस हज़ार किलोमीटर का सफर तय करेगी ।

इस यात्रा के तहत पानीपत में युवाओं के लिए ये सुविधाएं मिलेंगी-

  • आइडियाथॉन : यदि किसी युवा के पास किसी तरह का ब‍िजनेस आइडिया है तो वे उसे विशेषज्ञ की मेंटरशिप की सहायता से स्‍टार्टअप के रूप में धरातल पर उतार सकते हैं।
  • विदेशी रोजगार अवसर : युवाओं के लिए बिना किसी एजेंट फीस दिए विदेशी भाषा की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर नौकरी आदि के अवसर उपलब्‍ध कराए जाएंगे।
  • ऋण और वित्‍तीय सहायता: इस यात्रा के माध्‍यम से लघु एवं सूक्ष्‍म उद्योगों मुद्रा (MUDRA) और पीएमईजीपी (PMEGP) जैसी योजनओं के तहत ऋण और फ्रेंचाइजी के कागजी कार्य व सहायता एक ही जगह उपलब्‍ध होगी।
  • स्‍टार्टअप इनक्‍यूबेशन : इसके तहत पहले से DPIIT में पंजीकृत स्‍टार्टअप को स्‍केल अप करने और फंडिंग के लिए पूरा मार्गदर्शन मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *