सटीक समाचार, तिरुमला (आंध्र प्रदेश)। Tirumala Tirupati DevaSthanam: रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला तिरुपति आने वाले श्रद्धालुओं लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं। फाउंडेशन ने लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को ये बसें सौंपी हैं। इसके साथ ही इन बसों के लिए एक अलग ईवी (EV) चार्जिंग स्टेशन भी दिया गया है। बसों को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हरी झंडी दिखाई।
श्रद्धालुओं का सफर होगा आरामदायक, ईवी चार्जिंग स्टेशन भी दिया
नई बसों से हर साल तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा। साथ ही पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर निर्भरता भी कम होगी। यह सौगात ऐसे समय आई है जब तिरुमला में ब्रह्मोत्सव का दौर चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जून 2026 में अपनी तिरुमला यात्रा के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 25 इलेक्ट्रिक बसें देने का वादा किया था। करीब तीन महीने बाद रिलायंस फाउंडेशन ने वह वादा पूरा कर दिया। इन बसों के लिए चार्जिंग की सुविधा तैयार करने में JIO-bp ने तकनीकी सहयोग दिया है।
यह समाचार भी पढ़िये : EPFO पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बेसिक सैलरी लिमिट में 15000 से 25000 हुई, कर्मचारियों को होंगे ये लाभ
इस अवसर पर अनंत अंबानी ने कहा, ‘हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला आते हैं। उनकी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाने में सहयोग करना सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। ये 25 इलेक्ट्रिक बसें टीटीडी (TTD) की उन कोशिशों में हमारा छोटा सा योगदान हैं, जिनका मकसद तिरुमला की तीर्थयात्रा को और आरामदायक बनाना और क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता को बचाना है।’
ब्रह्मोत्सव के बीच मिलीं नई बसें
रिलायंस फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि ये बसें एक छोटी भेंट है। बता दें कि ब्रह्मोत्सव में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ब्रह्मोत्सव के दोर के बीच ये इलेक्ट्रिक बसें सौंपी जाने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली है। यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की यात्रा आरामदायक होगी और वे आसानी से इस पावन तीर्थ पर दर्शन करने पहुंच पाएंगे।
यह समाचार भी पढ़िये : JIO Offer: यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में प्राप्त कर सकेंगे Canva प्रीमियम डिजाइन टूल्स


Pingback: Agit Agarkar: Last India Team Selection, Extension News