सटीक समाचार, नई दिल्ली। New Update on Medicine Ban: यदि आपके बच्चे को खांसी -जुकाम है और दवा लेने जा रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं। केंद्र सरकार ने बच्चों को जुकाम और खांसी दी जानेवाली दो तरह की दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि इन दवाओं को चार साल से कम आयु के बच्चों को नहीं दिया जा सकता है।
सरकार ने कहा है कि क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड कॉम्बिनेशन वाली सभी दवाओं को चार वर्ष से कम आयु के बच्चों का नहीं दिया जा सकता है। इन बच्चों के लिए ये दवाएं नुकसानदेह हैं। इसके साथ ही दवा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि इन दवाओं के पैकेट के ऊपर, अंदर की जानकारी और प्रचार सामग्री में इसको लेकर स्पष्ट व साफ-साफ शब्दों में चेतावनी दी जाए। इससे छोटे बच्चों को इन दवाओं से होनेवाले दुष्प्रभाव से बचाया जा सकेगा।
सरकार ने दवा कंपनियों से कहा है कि इन तरह की दवाओं पर स्पष्ट तौर पर लिखना होगा कि यह चार साल से छोटी आयु के बच्चों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने यह फैसला ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) और विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया है।
यह समाचार भी पढ़िये : H1N1 Case New Update: जरा सावधान रहें, दिल्ली व मुंबई सहित देश में बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा के मामले, जेपी नड्डा ने अफसरों के साथ की बैठक
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि इन काॅम्बिनेशन की दवाएं छोटे बच्चों के हेल्थ के लिए जोखिम पैदा करती हैं। इसकी अपेक्षा बच्चों के लिए सुरक्षित अन्य दवा विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में ये दवाएं चार साल से छोटे बच्चों को देना उचित नहीं है।
बता दें कि फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड और क्लोरफेनिरामाइन मैलेट काॅम्बिनेशन की दवाएं सामान्यत: सर्दी-जुकाम और नाक बंद में दी जानेवाली दवाओं के इस्तेमाल किया जाता है। छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल करने पर उनके गंभीर साइड इफेक्ट पाए गए हैं।

