सटीक समाचार, मुंबई। Reliance In AMCA Deal With Rolls Royce: रिलायंस ने अब AMCA (एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) क्षेत्र में कदम बढ़ाया है । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में रिलायंस का यह अहम कदम सामने आया है। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स रॉयस के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
दोनों कंपनियां AMCA कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान के इंजन पर कार्य करेंगी
दोनों कंपनियां ने भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन के डिजाइन, विकास, निर्माण और आपूर्ति में साथ काम करने का रणनीतिक इरादा जताया है। AMCA भारत का अगली पीढ़ी का फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम है और इसे देश की वायुशक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावना भी तलाशेंगे दोनों उद्योग समूह
दोनों कंपनियां भारत में एक डेडिकेटेड एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावना भी तलाशेंगी। इसे पावर और प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना है। प्रस्तावित साझेदारी का लक्ष्य AMCA के लिए इंजन के संयुक्त विकास में रोल्स-रॉयस की उन्नत इंजन टेक्नोलॉजी और रिलायंस की मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता को साथ लाना है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी में अपनी क्षमता भारत की रणनीतिक स्वायत्तता के लिए जरूरी है।
उन्होंने कहा कि रोल्स रॉयस की एडवांस्ड प्रोपल्शन विशेषज्ञता और रिलायंस की टेक्नोलॉजी तथा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को जोड़कर भारत में स्वदेशी एयरो-इंजन इकोसिस्टम तैयार करने का लक्ष्य है। इससे देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ भविष्य में एडवांस्ड प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में भी मदद मिल सकती है।
रोल्स रॉयस के सीईओ बोले – भारत में एयरोस्पेस इकोसिस्टम की दिशा मेंं बड़ा पड़ााव
रोल्स रॉयस के सीईओ (CEO) टी एर्गिनबिलगिच ने कहा कि यह भारत में मजबूत और आत्मनिर्भर एयरोस्पेस इकोसिस्टम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। रोल्स-रॉयस की करीब एक सदी की इंजीनियरिंग और इंजन विशेषज्ञता को रिलायंस की भारतीय औद्योगिक क्षमता के साथ जोड़ा जाएगा।
यह समाचार भी पढ़िये: Reliance Sale New Update : रिलायंस डिजिटल में DISCO सेल, पुराने प्रोडक्ट पर शानदार एक्सचेंज ऑफर, JIO Mart Quick भी दे रहा भारी डिस्काउंट
प्रस्तावित एयरो गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स में डिजाइन, विकास, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग, उत्पादन और पूरे लाइफसाइकल के दौरान इंजन सपोर्ट जैसी क्षमताएं भारत में विकसित करने का लक्ष्य है। दोनों कंपनियां आगे रक्षा, सिविल एयरोस्पेस और नई पावर एवं प्रोपल्शन प्रणालियों में भी सहयोग की संभावनाएं तलाश सकती हैं।


Pingback: Nag Panchami 2026 New Update: इस बार नागपंचमी पर दुर्लभ संयोग, सावन के तीसरे सोमवार पर शुभ मुहुर्त में पूजा बहुत फलद
Pingback: New Update On Blackbucks: 20 काले किरणों को मिला कच्छ के बन्नी में अपना परिवेश, वनतारा के सहयोग से संरक्षण के लिए
Pingback: Punjab T20 League New Match: बारिश से बाधित मैच में बठिंडा रॉयल्स की जीत, जालंधर ने लुधियाना को हराया - Sateek Samachar
Pingback: Sher E PunjabT20 League: जालंधर वारियर्स की रोमांचक विजय तो मोहाली किंग्स को मिली आसान जीत - Sateek Samachar
Pingback: JIO 5G Network: रिलायंस जियो की 5जी में 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी, हुए 92.7 लाख ग्राहक - Sateek Samachar
Pingback: Reliance JIO IPO: देश में अबतक का सबसे बड़ा होगा जियो का आइपीओ, SEBI की मंंजूरी के बाद कंपनी यह होगा अगला कदम - Sateek Sa