जालंधर ने बठिंडा रॉयल्स को 3 रन से हराया, मोहाली ने फाजिल्का फाॅल्कन्स को 40 रनों से दी मात
सटीक समाचार, मोहाली। Sher E Punjab T20 League New Update: यहां पीसीए स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग 2026 (Sher-E-Punjab T20 Cricket League 2026) में जालंधर और मोहाली की टीमों को जीत मिली। मोहाली किंग्स ने टूर्नामेंट के नौवें मैच में फाजिल्का फाॅल्कन्स पर 40 रनों से आसान जीत दर्ज की। दूसरी ओर, आठवें मैच में जालंधर वारियर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बठिंडा रॉयल्स को 3 रनों से हराया।
आठवां मैच: जालंधर वारियर्स Vs बठिंडा रॉयल्स, प्रभसिमरन सिंह का लगातार दूसरे मैच में शतक
जालंधर वारियर्स की टीम के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने लगातार दूसरे मैच में शतक बनाया। बठिंडा रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जालंधर वारियर्स की प्रभसिमरन सिंह और विश्वनाथ सिंह की ओपनिंग जोड़ी ने 34 रन की साझेदारी की। विश्वनाथ सिंंह ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाए। जालंधर वारियर्स का दूसरा विकेट भी जल्द गिर गया और हरजस सिंह टंडन आठ रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 47 रन था।
जालंधर वारियर्स ने 19.3 ओवर में 205 रन बनाए
एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान प्रभसिमरन शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे थे। प्रभसिमरन ने 56 गेंदाें पर सात छक्कों और 10 चौकों की मदद से 110 रन बनाए। जालंधर वारियर्स की टीम 19.3 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गई।
फाजिल्का फॉल्कन्स 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन बना सकी
जीत के लिए 206 रन का पीछा करने के लिए उतरी बठिंडा रॉयल्स की टीम का पहला विकेट 48 रन पर गिरा। रिषभ गुप्ता ने 17 गेंंदों पर 17 रन बनाए। हरनूर सिंह ने 44 रन रनों की पारी खेली। बठिंडा के कप्तान उदय सहारन ने 43 गेंदों पर 86 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और सात चौके लगाए। अंत में फाजिल्का फॉल्कन्स 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी।
संक्षिप्त स्काेर-
- जालंधर वारियर्स- 19.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट। (प्रभसिमरन सिंह – 56 गेंदों पर 110 रन। आर्यन यादव – 19 गेंदों पर 39 रन)।
- बठिंडा रॉयल्स – 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन। (उदय सहारन – 43 गेंदों पर 86 रन, हरनूर सिंह – 29 गेंदाें पर 44 रन। )
नौंवां मैच: माेहाली किंग्स Vs फाजिल्का फॉल्कन्स
लीग का नौंवा मैच मोहाली किंग्स और फाजिल्का फॉल्कन्स के बीच खेला गया। फाजिल्का फॉल्कन्स की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मोहाली की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 230 रन बनाए। इसमें अनमोलप्रीत सिंह ने 48 गेंदों पर 96 रन बनाए। कप्तान रमनदीप सिंह ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 33 गेंदाें पर 73 रन बनाए।
यह समाचार भी पढ़िये : Gold Silver Price New Update: तीन दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी के रेट बढ़े
इसके जवाब में जीत के लिए 231 रनों का पीछा करने उतरी फाजिल्का फॉल्कन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। फाजिल्का फॉल्कन्स की ओर से सनवीर सिंह ने 37 रन बनाए। अंंशुल चौधरी ने 29 रन और प्रांशु प्रताप ने 27 रन बनाए।
संक्षिप्त स्काेर-
- मोहाली किंग्स – 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 230 रन। (अनमोलप्रीत सिंह- 48 गेंदाें पर 96 रन, रमनदीप सिंह 33 गेंदों पर 77 रन।)
- फाजिल्का फॉक्लन्स – 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन। (सनवीर सिंह – 21 गेंदों पर 37 रन, आंशुल चौधरी – 29 रन। )
4 सितंबर के मैच –
- बठिंडा रॉयल्स Vs अमृतसर सूरमास – दिन में 1.00 बजे से (From 1.00 PM) ।
- लुधियाना लाॅयन्स Vs जालंधर वारियर्स – शाम सात बजे से (From 7.00 PM)।
