सटीक समाचार, पानीपत। एनआइएसएम सेबी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज़ (National Quiz) में पानीपत की एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दो विद्यार्थियों की टीम ने क्विज़ के क्षेत्रीय चरण में तृतीय स्थान पर कब्ज़ा किया । इस प्रतियोगिता के क्षेत्रीय दौर के लिए उत्तरी भारत से केवल एसडी पीजी कॉलेज की टीम का चयन प्रथम ऑनलाइन चरण में प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इसमें कॉलेज से दो विद्यार्थियों की टीम को भाग लेने के लिए नामित किया गया ।
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया
दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया । पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज के एमकॉम अंतिम वर्ष के छात्र सौरभ और ललित वर्मा ने वित्तीय साक्षरता, निवेश, पूंजी बाजार एवं आर्थिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी उत्कृष्ट जानकारी का प्रदर्शन किया। उन्होंने तृतीय स्थान अर्जित कर कॉलेज एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया ।

क्विज से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार होता है : दिनेश गोयल
इस उपलब्धि को कॉलेज के वाणिज्य विभाग की प्रोफेसर डॉ. दीपा वर्मा के मार्गदर्शन में छात्रों ने हासिल किया । एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान के चेयरमैन दिनेश गोयल प्रधान ने कॉलेज की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है व उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि वाणिज्य और प्रबंधन विषय पर आयोजित की गई इस राष्ट्रीय स्तर की क्विज का उद्देश्य सार्थक एवं प्रासंगिक ज्ञान एवं जानकारी को प्रश्नों के रूप में छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना था ताकि प्रतियोगी छात्र इसका लाभ अपने जीवन में उठा सके । क्विज में भाग लेने से हमारी खुद की समझ भी व्यापक बनती है । उन्होंने कहा कि क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत हैै, जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है ।

क्विज एक संक्ष्प्ति मूल्यांकन : अनुपम अरोड़ा
कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कॉलेज के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
यह समाचार भी पढ़िये : New Plastic Currency: देश में पहले भी हुई थी प्लास्टिक नोट लाने की कोशिश, इन वजहों से मनमोहन सिंह सरकार के समय फेल हुई योजना
उन्होंने कहा कि क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिए भी एक सटीक माध्यम है । इसमें रोचक एवं ज्ञानवर्धक सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा की तुलना में इसे पूरा करने के लिए समय की भी कम आवश्यकता पड़ती है और मूल्यांकन भी सटीक होता है।

