एसडी पीजी कॉलेज ने वुशु व फेंसिंग चैंपियनशिप में जीते छह पदक, खुशबू ने जीता गोल्‍ड

Published: 26 Nov, 2026 at 09:25 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Sports: एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय की वुशु और फेंसिंग चैंपियनशिप में अच्‍छा प्रदर्शन किया। कॉलेज की टीम ने छह पदक जीते। इनमें एक स्‍वर्ण, दो रजत और दो कांस्‍य पदक थे। खुशबू ने फेंसिंग चैंपियनयिप में स्‍वर्ण पदक जीता। कॉलेज पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का स्‍वागत किया गया।

विशु चैंपियनशिप में एक रजत और एक कांस्‍य पदक जीता

विशु चैंपियनशिप में कॉलज की टीम ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीताा। वुशु टीम में शामिल तन्नु ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में रजत और विशाल ने कांस्य पदक हासिल किया। तन्‍नु ने अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज, असंध के जेसीएम महिला कॉलेज और रादौर के एमडीजी कॉलेज के खिलाड़ियों को पटखनी देकर रजत पदक जीता। इसके साथ ही तन्नु का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु टूर्नामेंट के लिए भी हो गया है।

कॉलेज की टीम ने फेंसिंग चैंपियनशिप में एक स्‍वर्ण सहित चार पदक जीते

फेंसिंग चैंपियनशिप में खुशबू ने स्वर्ण, ख़ुशी ने रजत और रोहित और यश ने कांस्य पदक हासिल किया। चारों खिलाड़ियों का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया। कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो नीलम, प्रो पूजा, प्रो आनंद, कोच मोहित, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने सभी खिलाडियों का कॉलेजपहुंचने पर स्वागत किया। उन्‍होंने पदक विजेता खिलाड़ि‍यों को बधाई दी।

कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्‍वागत

दिनेश गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की वुशु और फेंसिंग चैंपियनशिप में इतने पदक जीतने पर सभी खिलाड़ीयों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि कॉलेज को इन खिलाडियों और इनके खेल पर गर्व है। खेल की भावना, धैर्य, सहनशीलता, टीम में कार्य करना, आपसी समन्वय जैसे कितने ही सकारात्मक गुण खेलने से पैदा होते है जो बाद के जीवन में हमारे बहुत काम आते हैं।

यह समाचार भी पढ़िये: चातुर्मास संपूर्ति के बाद भी डॉ. राजेश मुनि ने बनाया कीर्तिमान, 2519वें अभिग्रह में 108 शर्तें शामिल

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज की वुशु और फेंसिंग टीम के खेल की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं खेलों में भाग लेते है जीवन में ऊंचाइयों को अवश्य छूते हैं। सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास, टीम वर्क, झूझारुपन का विकास भी खेलों में भाग लेने से होता है। खेल-कूद शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क के विकास में भी सहायक है।

डॉ. सुशीला बैनीवाल ने वुशु खेल के बारे में जानकारी दी

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल ने वुशु खेल के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि वुशु एक पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट खेल है और इस खेल को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है – ताओलू और संसौ। ताओलू पूर्व निर्धारित एक्रोबेटिक आंदोलनों से संबंधित है जहां प्रतियोगी काल्पनिक हमलावरों के खिलाफ उनकी तकनीकों पर महारथ हासिल की जाती है।

उन्‍होंने बताया कि दूसरी तरफ संसौ एक पूर्ण संपर्क खेल है, जिसमें प्राचीन प्रथाओं और आधुनिक खेल सिधान्तों का संयोजन है । यह खेल कुश्ती या किक-मुक्केबाजी जैसा दिखता है। इसी प्रकार फेंसिंग (तलवारबाजी) दो खिलाड़ियों के बीच खेले जाने वाला एक तेज़ और रणनीतिक युद्ध खेल है, जिसमें खिलाड़ी खास तलवारों से प्रतिद्वंदी के वैध हिस्से को छूकर अंक हासिल करते हैं। भारत में यह खेल ओलंपिक, एशियाई खेलों और खेलो इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं में खेला जाता है और भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन इसका संचालन करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *