संविधान दिवस पर एसडी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली शपथ

Constitution Day: संविधान दिवस केि अवसर पर पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Constitution Day: संविधान दिवस केि अवसर पर पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Published: 26 Nov, 2026 at 08:32 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर पानीपत में शिक्षण संस्‍थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के एसडी पीजी कॉलेज में भी भारतीय संविधान दिवस पूरे सम्मान और आदर भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को संविधान को पढ़ने और इसके सम्‍मान व पालन की शपथ ली।

डॉ. इंंदुबाला ने भारतीय संविधान की खूबियों के बारे में बताया

कार्यक्रम में की मुख्य वक्ता राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदुबाला थीं। उन्होंने भारत के संविधान की विशेषताएं बताईं। इसके बाद प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने सभी को संविधान को पढ़ने़ इसे संजोये रखने की शपथ दिलाई और कहा कि हर नागरिक को संविधान का ज्ञान अवश्य होना चाहिए।

डॉ. इंदु बाला ने कहा कि संविधान 140 करोड़ लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। चीजों को बारीकी से समझने वाले व्यक्तित्वों ने ही संविधान का निर्माण किया था। दुनिया के संविधानों से अच्छी बातें चुनकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की गई । हमारा संविधान एक अमूल्य धरोहर है। आज चिंता का विषय यह है कि नागरिकों को अपने अधिकारों की तो चिंता है लेकिन वे कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं रहते।

डॉ. इंंदुबाला ने कहा, सभी को अधिकारों व कर्तव्‍यों में संतुलन बनाना होगा

उन्‍होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन बनाना होगा। संविधाान देश के प्रत्येक नागरिक को हमेशा मार्गदर्शनदेता है। संविधान मर्यादा में रहकर मिलकर काम करने की प्रेरणा संविधान देता है। अच्छी नागरिक सोच के लिए संविधान का ज्ञान होना जरूरी है। युवाओं को चाहिए कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छे लोगों का समूह बनाए ताकि राजनीति में उनका आगमन हो सके।

यह समाचार भी पढ़िये: चातुर्मास संपूर्ति के बाद भी डॉ. राजेश मुनि ने बनाया कीर्तिमान, 2519वें अभिग्रह में 108 शर्तें शामिल

उन्‍होंने कहा कि भारतीय संविधान अपने आप में बेजौड़ एवं अद्भुत है और प्रत्येक भारतीय को इसे एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए । इससे न सिर्फ उन्हें अपने कर्तव्यों और अधिकारों को जानने का अवसर मिलेगा बल्कि अपने जीवन की हर समस्या का समाधान भी वे कर पाएंगे। संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर को याद करते हुए उन्होनें कहा कि संविधान साध्य है, यह लचीला है, लेकिन यह इतना मजबूत भी है कि देश को शांंति और युद्ध दोनों समय जोड़ कर रख सके।

उन्होंने कहा की संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंंंबरर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना यह बताती है कि संविधान जनता के लिए है तथा जनता ही अंतिम सम्प्रभु है । यह लोगों के लक्ष्यों-आकांक्षाओं को प्रकट करती है और इसका प्रयोग किसी अनुच्छेद में विद्यमान अस्पष्टता को दूर करने में किया जाता है। हमें भारतीय संविधान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के चार प्रमुख ध्येय हैं – न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *