जन्‍म के बाद मां की लात लगने से नन्‍हे ‘राजा’ के पैर की हड्डी टूटी, एयरलिफ्ट कर वनतारा लाया जा रहा

Baby Elephant AirLift: जन्‍म के समय मां की लात लगने पैर टूटने के कारण खड़ा होने में अक्षम नन्‍हे हाथी राजा को असम से एयरलिफ्ट कर जामनगर के वनतारा लाया जा रहा है। (फोटो सौजन्‍य रिलांयस मीडिया)
Baby Elephant AirLift: जन्‍म के समय मां की लात लगने पैर टूटने के कारण खड़ा होने में अक्षम नन्‍हे हाथी राजा को असम से एयरलिफ्ट कर जामनगर के वनतारा लाया जा रहा है। (फोटो सौजन्‍य रिलांयस मीडिया)
Published: 20 Nov, 2026 at 11:54 PM

सटीक समाचार, जामनगर/गुवाहाटी। Baby Elephant Airlift: महज सात हफ्ते का नन्हा हाथी ‘राजा’ अपने पैरों पर ठीक से खड़ा नहीं हो पाया है। जिस उम्र में उसे अपनी मां के साथ खेलना और दौड़ना चाहिए था, वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। जन्म के पहले ही दिन मां की घबराहट में लगी एक लात से उसके पिछले पैर की हड्डी टूट गई। अब उसे इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस के ‘वनतारा’ लाया जा रहा है।

असम के गोगामुख में जन्‍म के बाद टूट गया था पैर, मां का पहला दूध भी नहीं मिल सका

बेबी हाथी ‘राजा’ का जन्‍म असम के गोगामुख में 2 अक्टूबर हुआ था। जन्‍म के कुछ देर बाद ही उसकी मां की ताल से उसके पिछले पैर की हड्डी टूट गई। जन्‍म के बाद उसे मां का पहला दूध यानि कोलोस्‍ट्रम भी नहीं मिल पाया। उसकी हालत गंभीर होने के बाद वनतारा की रिस्‍पांस टीम ने 8 अक्‍टूबर से उसका इलाज शुरू किया। तभी से वनतारा के डॉक्‍टर ‘राजा’ का इलाज कर रहे हैं।

नन्हे हाथी को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विमान

पिछले सात हफ्तों से वनतारा के डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे थे। टूटे पैर के साथ संक्रमण और कमजोरी ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब उसे बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल पर विशेष विमान से असम से गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा लाया जा रहा है। करीब 2,500 किलोमीटर से ज्यादा का सड़क सफर इस नन्ही जान के लिए जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए करीब चार घंटे की हवाई यात्रा का इंतजाम किया गया है।

यह समाचार भी पढ़िये: देवोत्‍थान एकादशी संग विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू, इस सीजन 52 लाख शादियों का अनुमान

विमान में की गई है विशेष व्‍यवस्‍था, डॉक्‍टर व देखभाल टीम भी रहेगी मौजूद

राजा के लिए विमान में खास बिस्तर और उसके घायल पैर को सहारा देने की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों और देखभाल करने वालों की टीम पूरे सफर में उसके साथ रहेगी। वनतारा पहुंचने पर उसे विशेष अस्पताल में भर्ती कर गहन उपचार दिया जाएगा।

वनतारा के सीईओ विवान करानी ने कहा कि ‘राजा’ पिछले सात हफ्तों से गंभीर चोट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा है। अनंत अंबानी के सहयोग से उसे जल्द से जल्द वनतारा लाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखभाल और इलाज करेंगे। हमारी पूरी कोशिश है कि राजा स्वस्थ हो और दोबारा अपने पैरों पर चल सके।

नन्‍हे हाथी ‘राजा’ को विमान से कैसे लाया जा रहा है?

– राजा को विमान से लाने के लिए उसे एक विशेष कस्‍टमाइज्‍ड क्रेट में रखा गया है। इसके अंदर मोटे और गद्दे बिछाए गए है। क्रेट में ऐसी व्‍यवस्‍था की गई है कि उसके टूटे पैर पर किसी तरह का जोर न पड़े। यह विमान यात्रा करीब 4 घंटे की होगी।

विमान में राजा की देखभाल के लिए क्‍या इंतजाम किए गए हैं?

– विमान में ‘राजा’ की पूरी मेडिकल निगरानी होगी। करीब 4 घंटे की इस उड़ान के दौरान उसके साथ पशु चिकित्‍सक, पैरा-वेट्स और देखभाल करने वालों की टीम मौजूद रहेगी।

वनतारा में उसके इलाज किस तरह से होगी और इसके लिए वहां क्‍या व्‍यवस्‍थाएं हैं?–

– वनतारा में उसकी टूटी जांघ का एक्‍स-रे किया जाएगा और अन्‍य तरीके के आधुनिकतम जांच किए जाएंगे। इसके बाद स्‍पेशलिस्‍ट आर्थोपेडिक डॉक्‍टर इसका इलाज करेंगे।

– राजा चलने फिरने में दिक्‍कत के कारण लगातार लेटा रहता है। उसे मां का कोलोस्‍ट्र्रम (पहला दूध) भी नहीं मिला था। इस कारण उसे संक्रमण और स्‍वास्‍थ्य संबंधी अन्‍य जटिल परेशानियां हैं। उसे लो ब्‍लड शुगर, लिवर पर प्रेशर और घाव जैसी समस्‍याएं भी हैं। जांच के बाद इसका इलाज किया जाएगा और उसे आईसीयू (ICU) स्‍तर की देखभाल उपलब्‍ध कराई जाएगी।

राजा को अपने पैरों पर खड़ा करने और चलने-फि‍रने में सक्षम बनाने के लिए कौन से खास उपचार होंगे?

– इसके बाद उसे एक्‍यूपंक्‍चर,हाइड्रोथेरेपी और फिजियोथेरेपी दी जाएगी। उससे राजा को अपने पैरों पर खड़ा किया जा सकेगा और चलने-फिरने में सक्षम बनाया जा सके। इसके साथ ह उसके लिए पोषण वाले खास आहार की भी व्‍यवस्‍था की जाएगी।

असम में बेबी हाथी का अब तक क्‍या इलाज किया गया है?

– वनतारा के अनुसार, राजा का असम में अब तक करीब सात सप्‍ताह तक वनतारा की रैपिड रिस्‍पांंस टीम इलाज कर रही थी। इस दौरान उसके पैर के टूटे हिस्‍से पर प्‍लास्‍टर चढ़ाया गया। इसके साथ ही स्लिंग और हाइड्रोथेरेपी की व्‍यवस्‍था की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *