Vaibhav Suryavanshi in Team India: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, आयरलैंड-इंग्‍लैंड दौर के लिए टी20 टीम में शामिल, एशियाई खेल की टीम में भी

Vaibhav Suryavanshi in Team India: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, आयरलैंड-इंग्‍लैंड दौर के लिए टी20 टीम में शामिल, एशियाई खेल की टीम में भी
Last Updated: 6 Jun, 2026 at 03:23 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुबंई।

इस वर्ष आइपीएल (IPL 2026) में शानदार खेल दिखाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया (सीनियर भारतीय टीम) में शामिल कर लिया गया है। वैभव को आयरलैंड और इंग्‍लैंड के दौरे पर जाने वाली टी20 टीम में शामिल कर लिया गया है। श्रेयस अय्यर को टीम का कप्‍तान चुना गया है। तिलक वर्मा को उपकप्‍तान बनाया गया है। इसके साथ ही वैभव को एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम में भी चुना गया है। वैभव को टीम में 16वें खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा को बनाया गया उपकप्‍तान

अजीत अगरकर की अध्‍यक्षता वाली बीसीसीआइ की चयन समिति ने आयरलैंड-इंग्‍लैंड दौरे और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का शनिवार को भारतीय सीनियर टीम का ऐलान किया। चयन समिति ने टी20 टीम के साथ अफगानिस्‍तान के साथ होनेवाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान किया। भारतीय टीम आयरलैंड के साथ दो टी20 मैच और इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 26 जून से हाेगी । इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी।

सीनियर चयन समिति की बैठक मुंबई में बीसीसीआइ मुख्‍यालय में हुई। इसके बाद एक पत्रकार सम्‍मेलन में चयनसमिति के चेयरमैन अजीत अगरकर और बीसीसीआइ सचिव देबजीत सैकिया ने टीम के बारे में जानकारी दी। चयनसमिति ने पिछले कुछ समय से अपने फार्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव के स्‍थान पर श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्‍तान बनाया गया। सूर्य कुमार यादव को टीम में भी नहीं चुना गया। बता दें कि पिछले दिनों सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्‍वकप जीता था।

आयरलैंड – इंग्‍लैंड दौरे के लिए टी20 टीम –

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान)।

तिलक वर्मा (उपकप्‍तान)।

अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन

ईशान किशन।

शिवम दूबे।

नीतीश कुमार रेड्डी।

अक्षर पटेल।

वाशिंगटन सुंदर।

वरुण चक्रवर्ती।

रवि बिश्‍नोई।

मो. सिराज।

हर्षित राणा।

अर्शदीप सिंह।

प्रिंस यादव।

वैभव सूर्यवंशी।

एशियाई खेल के लिए टीम –

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान)

तिलक वर्मा (उपकप्‍तान)

अभिषेक शर्मा।

संजू सैमसन।

ईशान किशन।

शिवम दूबे।

नीतीश कुमार रेड्डी।

अक्षर पटेल।

वाशिंगटन सुंदर।

वरुण चक्रवर्ती।

रवि बिश्‍नोई।

जसप्रीत बुमराह।

हर्षित राणा।

अर्शदीप सिंह।

वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड -इंग्‍लैंड दौरे के टी20 सीरीज का कार्यक्रम –

आयरलैंड दौरा

पहला टी20 – 26 जून।

दूसरा टी20 – 28 जून।

इंग्‍लैंड दौरा

पहला टी20 – 1 जुलाई।

दूसरा टी20 – 4 जुलाई।

तीसरा टी20 – 7 जुलाई।

चौथा टी20- 9 जुलाई।

पांचवां टी20- 11 जुलाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *