LPG New Rate : महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ी, तीन माह में 89 रुपये की वृद्धि

LPG New Rate : महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ी, तीन माह में 89 रुपये की वृद्धि
Last Updated: 7 Jun, 2026 at 02:22 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली।

आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। पेट्रोल -डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Price Hike) में वृद्धि कर दी गई है। शनिवार देर रात 12 बजे से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। इससे दिल्‍ली सहित देश भर में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। संशोधित दर को तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस तरह, पिछले तीन माह में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 89 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दर में इससे पहले मार्च में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।

तीन माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह दूसरी वृद्धि

पिछले तीन महीने में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी वृद्धि है। इससे पहले इसी वर्ष मार्च में इसमें प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की गई थी। दरों में नई वृद्धि से दिल्‍ली में अब14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का मिलेगा। अभी इसकी कीमत 913 रुपये था। इसी तरह मुंबई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत 941.50 रुपये हो गई है।

कंपनियों को प्रति सिलेंडर 703 रुपये का हो रहा था घाटा

बताया जाता है कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के कारण एलपीजी की आपूर्ति में बाधा और अंतररष्‍ट्ररीय बाजार में इसकी कीमतों में तेजी के कारण यह वृद्धि की गई है। सूत्रों का कहना है कि मार्च में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि किए जाने के बाव तेल एवं गैस कंपनियों को घाटा उठाना पड़ रहा था। कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 703 रुपये का घाटा हो रहा था। ऐसे में एलपीजी की कीमतों में आगे और बढ़ोत्‍तरी से इन्‍कार नहीं किया जा सकता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले माह तीन बार हुई थी वृद्धि

बता दें कि मई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीन बार बढ़ाई गई थीं और यह वृद्धि करीब 7.50 रुपये बढ़ी थी। सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम छह रुपये की वृद्धि की गई थी। बताया जाता है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर लगभग 11 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर करीब 33.60 रुपये तक नुकसान हाे रहा है।

देश के प्र‍मुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतें –

शहर – पुरानी कीमत – नई कीमत –

दिल्‍ली – 913.00 रुपये – 942.00 रुपये –

मुबई – 912.50 रुपये – 941.50 रुपये

कोलकाता – 939.00 रुपये – 968.00 रुपये ।

चेन्‍नई – 928.50 रुपये – 957.50 रुपये।

भोपाल – 918.50 रुपये – 947.50 रुपये।

पटना – 1011.00 रुपये – 1040.00 रुपये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *