सटीक समाचार, हिसार। Haryana BJP: प्रदेश की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़ प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति रामफल शर्मा पाबड़ा वाले को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अहम जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें अब भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी से नवाजा गया है।
हिसार के जनकल्याण मंच के हिसार कार्यालय में सौंपा गया नियुक्ति पत्र
मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण हिंदू ने कहा कि रामफल शर्मा की समाज में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार उन्हें यह दायित्व सौंपा जा रहा है। भाजपा जनकल्याण मंच के हिसार स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रवीण हिंदू उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बेदाग छवि वाले रामफल शर्मा को भाजपा में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उनके मार्गनिर्देश में पार्टी अपने जनकल्याण मंच से जुडे़ कार्यों को और गति देगी।
पहले भी कई पद संभाल चुके हैं
इससे पहले रामपफल शर्मा विप्र वाहिन का प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। अभी वह संयुक्त भारतीय धर्मसंसद के राष्टीय संगठन मंत्री एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी भी निवर्हन कर रहे हैं। इसके अलावा विप्र फाउंडेशन के हिसार जिलाध्यक्ष तथा लघु उद्योग भारती के पालक भी रह चुके हैं।
यह समाचार भी पढ़िये: अब 10 रुपये में खरीदें डिजिटल चांदी, जियो फाइनांस ने लांंच किया खास प्लान
अपनी नियुक्ति पर रामफल शर्मा पाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन एक लाख नए युवा चेहरों को भी राजनीति में आने का अवसर देना निश्चित रूप से राष्ट्र में नवचेतना जागृत करेगा। उन सभी युवाओं को मौका दिया जाएगा जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।
उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी भी राजनीति के सफर में कदम रख सकेगा। वह अपनी इस जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भानु सिंघल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

