सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Shri Ram Barat: श्रीराम विवाह महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को शहर भक्ति में डूब गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य श्रीराम विवाह शोभायात्रा एवं राम बरात में श्रद्धा और भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए और हर्षोल्लास में झूमते नजर आए।
शोभायात्रा और बरात गुरुद्वारा पहली पातशाही से शुरू हुई
श्रीराम शोभायात्रा और बरात गुरुद्वारा पहली पातशाही से प्रारंभ हुई। यह शहर में इंसार चौक, मेन बाजार से होते हुए श्री कृष्ण धाम गुरुद्वारा के पास समाप्त हुई। यात्रा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां निकाली गईं
आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी मुख्य अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम एवं माता सीता की मनमोहक झांकियां, भव्य सुसज्जित रथ, आकर्षक बैंड-बाजे तथा सुंदर विद्युत सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। श्री पंजाब बैंड (दिल्ली), आरजू बैंड (मीरापुर, उत्तर प्रदेश) और कृष्णा बैंड (पानीपत) सहित विभिन्न बैंड पार्टियों ने अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि और गण्यमान्य लोगों की रही रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पानीपत शहरी के विधायक प्रमोद विज, मौजूद थे। इसके साथ ही अतुल मित्तल, गौरव सलूजा, डॉ. सुमित शर्मा, नवीन भाटिया, चन्द्र शेखर शर्मा, कमल दिवान, राकेश मित्तल, राजेश खुराना (नायब तहसीलदार), अमित वर्मा, करण सलूजा एवं राजेश नंदवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह समाचार भी पढ़िये: Census 2027: हरियाणा में जनगणना का पहला चरण पूरा, 100% कवरेज का लक्ष्य
इसके अतिरिक्त भीम सचदेवा, सुभाष बठला, हरबंस आनंद, रमेश सतीजा,अनिल चुघ, काकू बजाज, लक्की दुआ, नरेश सहगल, बिन्नी अरोड़ा एवं लोकेश झांब भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।
आयोजन में रहा इनका योगदान
कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान डॉ. महेंद्र मिड्ढा, संरक्षक मंगल सैन सिक्का एवं जय भगवान, उप-प्रधान डॉ. पुनीत कौशल, महासचिव हरीश अरोड़ा, सचिव विपिन तलवार, कोषाध्यक्ष नीलम मिड्ढा, सह-सचिव नीरज विज, महा प्रबंधक महेश नारंग एवं प्रबंधक कपिल वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

