Video: श्री बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्र‍क्रिया में पवित्र ‘घृत कंबल’ परंपरा का निर्वहन

Shri Badrinath Dham: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व ब्रह्मचारी सहजानंद महाराज परंपरागत बदरीश गाय का धृत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी शोभन सिंह रांगण को सोंपते हुए। (फोटो सोर्स ज्‍योतिर्मठ मीडिया टीम।)
Shri Badrinath Dham: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पूर्व ब्रह्मचारी सहजानंद महाराज परंपरागत बदरीश गाय का धृत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी शोभन सिंह रांगण को सोंपते हुए। (फोटो सोर्स ज्‍योतिर्मठ मीडिया टीम।)
Last Updated: 16 Nov, 2026 at 11:11 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, श्री बदरीनाथ धाम / ज्योतिर्मठ (उत्तराखंड)। शीतकाल के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की पावन प्रक्रिया के अंतर्गत ‘घृत कंबल’ परंंपरा का निर्वहन किया गया। इस पवित्र अनुष्ठान के लिए ज्योतिर्मठ की ओर से बदरीश गाय का शुद्ध देसी घृत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) को सौंपा गया। इसे समिति के मुख्य कार्याधिकारी शोभन सिंह रांगण को विधिवत सौंपा गया।

ज्योतिर्मठ ने मंदिर समिति को सौंपा बदरीश गाय का शुद्ध देसी घृत

ज्योतिर्मठ के स्थानीय गौ भक्तों के सामूहिक प्रयास से इस वर्ष भी बदरीश गाय का शुद्ध घृत तैयार किया गया। ‘परमाराध्य’ उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज द्वारा घृत का अवलोकन किया गया। इसके बाद ज्योतिर्मठ के वरिष्ठ ब्रह्मचारी सहजानंद जी महाराज ने इसे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्‍य कार्याधिकारी को सौंपा गया।

जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज ने दी घृत कंबल परंपरा के बारे में जानकारी

भगवान बदरीविशाल के मंगलमय दर्शन के लिए सायं मार्गशीर्ष मास के आरंभ होते ही ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘1008’ महाराज जाएंगे। शं‍कराचार्य महाराज ने घृत कंबल की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

क्या है सदियों पुरानी ‘घृत कंबल’ की परंपरा?

श्री बदरीनाथ मंदिर की प्राचीन एवं विशिष्ट परंपरा के अनुसार, शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद (मंगल) किए जाते हैं तो उस समय भगवान बदरीविशाल के श्री विग्रह पर शुद्ध देसी घृत लगाकर ऊनी कंबल ओढ़ाया जाता है। इस परंपरा में दो प्रमुख पक्षों की सहभागिता रहती है।

माणा गांव की बेटियां (ध्यानियां): कपाट बंद होने के कुछ दिन पूर्व ही देश के प्रथम ग्राम माणा गांव की कुंवारी कन्याएं विशेष ऊन से यह पवित्र कंबल बुनकर तैयार करती हैं। ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी वर्ष भर बदरीश गाय की सेवा करते हुए इस अनुष्ठान के लिए शुद्ध देसी घृत की व्यवस्था करते हैं ।

घृत लगा कंबल भगवान के श्री विग्रह को ओढ़ाया जाएगा

सोमवार सायंकाल भगवान के कपाट मंगल किए जाने से पूर्व इसी पवित्र घृत और कंबल को सम्मिलित रूप से भगवान के श्री विग्रह पर ओढ़ाया जाएगा, ताकि शीतकाल के दौरान भगवान के विग्रह को भीषण ठंड से सुरक्षित रखा जा सके। घृत कभी बासी नहीं होता इसलिए घृत – कंबल को समर्पित किया जा सकता है। इस अवसर पर स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानन्द गिरि, शारदानन्द ब्रह्मचारी, तीर्थानंद ब्रह्मचारी, कमलेश भारद्वाज, खेमराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: भगवंत मान सरकार का कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *