सटीक समाचार, चंडीगढ़। Kartarpur Sahib Corridor: पंजाब में श्री करतापुर साहिब कॉरिडोर का मुद्दा फिर गर्मा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि श्री गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर इसे दोबारा खोला जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में अपील की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इसे दोबारा खोलें ताकि लाखों नानक नाम लेवा संगत प्रथम सिख गुरु साहिब से जुड़े इस पवित्र स्थान पर दोबारा नतमस्तक हो सके।
भगवंत मान ने कहा- हमने पंजाब विधानसभा में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगत बिछड़े हुए गुरुधामों के खुले दर्शन-दीदार के लिए रोजाना अरदास कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा ने भी इस कॉरिडाेेर को दोबारा खोलने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे संगत की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द इस कॉरिडोर को दोबारा खोलने की घोषणा करें।
कहा- सिख संगत रोज पवित्र गुरुधामों के दर्शन के लिए अरदास करती है
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोला जाए। नानक नाम लेवा संगत रोजाना अरदास करती है कि उन्हें बिछड़े हुए पवित्र गुरुधामों के दर्शन करने और वहां नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हो।’
यह समाचार भी पढ़िये: पंजाब में जनगणना 2027 के ऑनलाइन दूसरे चरण की शुरूआत, ऐसे करें स्व-गणना
भगवंत मान ने कहा कि धार्मिक भावनाओं और संगत की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए हमने पंजाब विधानसभा में भी एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें इस गलियारे को दोबारा खोलने की मांग की गई थी। मुझे उम्मीद है कि संगत की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही इस कॉरिडोोर को दोबारा खोलने की घोषणा करेंगे।
24 नवंबर को है श्री गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व
केंद्र सरकार से अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। यदि वाघा बॉर्डर नहीं खोला जा सकता तो कम से कम श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर ही खोल दिया जाए। हमें वहां जाने की अनुमति दी जाए, ताकि हम उस पवित्र स्थान पर नतमस्तक हो सकें और उसी दिन वापस लौट सकें।
भगवंत मान ने कहा कि यहां गुरु साहिब ने अपने जीवन के 16 वर्ष मेहनत, खेती, परमात्मा का नाम सिमरन करने और दूसरों के साथ मिल-बांटकर खाने में बिताए थे। हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला जाए।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने श्री करतारपुर साहिब में बैलों की एक जोड़ी रखी हुई थी और वह खेती करते थे। उन्होंने अपने जीवन के 16 वर्ष वहां बिताए, जमीन पर मेहनत की, ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाई, परमात्मा को याद किया और उनके पास जो कुछ भी था, उसे दूसरों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘हम यही अरदास करते हैं कि हमें उन धार्मिक स्थलों की सेवा और देखभाल करने का अवसर मिले, जो संगत से बिछड़ गए हैं। हमें यह मौका भी प्रदान करें।’


Pingback: दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने का संकल्प लेनेवालों को जैन महासभा का पुरस्कार, 11 को दीं साइकिलें - Satee
Pingback: पंजाब में अब जारी होंगे स्मार्ट राशन कार्ड, 10 लाख परिवारों को मिलेगा - Sateek Samachar