पंजाब अब करेगा राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी, भगवंत मान की घोषणा

Punjab Football: पंजाब के सीएम भगंवत मान ने सराभा में एक सभा में कहा कि राज्‍य में राष्‍ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। (फोटो सोर्स डीपीआरओ)
Punjab Football: पंजाब के सीएम भगंवत मान ने सराभा में एक सभा में कहा कि राज्‍य में राष्‍ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। (फोटो सोर्स डीपीआरओ)
Published: 17 Nov, 2026 at 06:00 AM

सटीक समाचार, सराभा (लुधियाना)। Punjab Football : एशियाई हाॅकी चैंपियंंस ट्राफी के बाद पंजाब अब राष्‍ट्रीय स्‍तर की फुटबाॅल चैंपियनशिप की मेजबानी करने की तैयारी में है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब तेजी से एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में उभर रहा है। एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद अब राज्य राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए तैयार है।

कहा- चैंपियनशि‍प के मैच सराभा, महिपालपुर और हाेशियारपुर में करवाएंगे

सराभा में आयोजित एक सभा में उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच सराभा, माहिलपुर, होशियारपुर और अन्य जगहों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट से देश भर के शीर्ष खिलाड़ी पंजाब आएंगे और साथ ही खेलों के बुनियादी ढांचे में सुधार में भी तेजी आएगी।

दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी में होगा बैलगाड़ी दौड़ का प्रदर्शन

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में एक झांकी के माध्यम से पंजाब की पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ का प्रदर्शन किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा, ‘हमने हाल ही में हॉकी टूर्नामेंट कराया, जो सफल रहा। पंजाब को फुटबॉल टूर्नामेंट कराने के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं।’

उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम पंजाब में राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल टूर्नामेंट कराएंगे, जिसके कुछ मैच सराभा के इसी मैदान में भी खेले जाएंगे। हमने दो-तीन मैदानों का चयन किया है, जिनमें माहिलपुर और सराभा शामिल हैं। फुटबॉल कई जगहों पर खेली जाती है, खासकर होशियारपुर क्षेत्र में। हम सराभा के खेल मैदान को अपग्रेड करेंगे। यहां राष्ट्रीय टीम और देश भर के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खेलने के लिए आएंगे।

सराभा सपोर्ट्स क्‍लब को 51 लाख रुपये देने की घोषणा

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने सराभा में आयोजित फुटबॉल मैच का भी आनंद लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने सराभा स्पोर्ट्स क्लब के बुनियादी ढांचे के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है और यह आपका अपना पैसा है, जो आप टैक्स के रूप में अदा करते हैं। यहां बहुत सारे खिलाड़ी हैं, इसलिए आपको बहुत जल्द डीपीआई की नौकरी भी दी जाएगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: भगवंत मान सरकार का कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज

उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस समारोहों के दौरान कराए जाने वाले फुटबॉल और कबड्डी मुकाबले शहीद करतार सिंह सराभा की क्रांतिकारी सोच को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। मुख्यमंत्री ने गांववासियों को यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी जायज विकास मांगों पर विचार किया जाएगा और लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर डिप्टी कमिश्नर को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कहा- दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में किला रायपुर के पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन करेंगे

भगवंत मान ने कहा कि 6 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड होती है। इस बार हमने परेड के लिए बैलगाड़ियों की विशेषता दर्शाने वाला डिजाइन भी भेजा है, क्योंकि यह हमारा पारंपरिक खेल है। जब पंजाब की झांकी पेश की जाएगी तो आप खुद देखेंगे। हमने बैलगाड़ियों को इसलिए शामिल किया है क्योंकि यह हमारी विरासत का हिस्सा हैं। इस क्षेत्र में बैलगाड़ी दौड़ों की पुरानी परंपरा रही है, खासकर किला रायपुर खेल मेले में।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *