निराश्रितों को रिलायंस की छत, एक हजार एकड़ में 5000 से अधिक को मिलेगा ‘अपना घर’

Reliance Foundation: नीता अंबानी ने अपने जन्‍मदिन पर पुत्री ईशा अंबानी के साथ मुंबई के पास कर्जत में 1000 एकड़ में बनने वाले आश्रय परिसर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। (फोटो सौजन्‍य रिालयंस फाउंडेशन)
Reliance Foundation: नीता अंबानी ने अपने जन्‍मदिन पर पुत्री ईशा अंबानी के साथ मुंबई के पास कर्जत में 1000 एकड़ में बनने वाले आश्रय परिसर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। (फोटो सौजन्‍य रिालयंस फाउंडेशन)
Last Updated: 2 Nov, 2026 at 12:18 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन निराश्रितों के लिए बड़ा कदम उठाया है। फाउंडेशन जरूरतमंदों को आश्रय देगा। इस उद्देश्‍य से मुंबई के पास कर्जत में 5000 से अधिक निराश्रित लोगों के लिए आश्रय भवन व परिसर का निर्माण किया गया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन की संस्‍थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने जन्‍मदिन पर इस भवन व परिसर के निर्माण के लिए भूम‍ि पूजन किया।

नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन

इसका नाम इस ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ होगा। नीता अंबानी ने अपनी पुत्री ईशा अंबानी के साथ रविवार को कर्जत में भूमिपूजन किया। करीब 100 एकड़ में बनने वाले इस परिसर में 5,000 से अधिक अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को ठिकाना मिलेगा। यहां उनको घर-परिवार जैसा माहौल और देखभाल उपलब्ध कराया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस गैर-लाभकारी पहल को आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा यह परिसर

भूमिपूजन के अवसर पर नीता अंबानी ने कहा कि अनंत आश्रय उनके और उनके परिवार के दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा, ‘एक मां के तौर पर मेरी सबसे बड़ी उम्मीद है कि जिन माता-पिता को जीवनभर यह चिंता रही है कि उनके न रहने पर बच्चों की देखभाल कौन करेगा, उन्हें यह भरोसा मिल सके कि उनके बच्चे का हमेशा अपना घर और परिवार होगा।’

नीता अंबानी ने इसे भारत माता के चरणों में एक मां की छोटी भेंट बताया

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां हर उम्र के व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने और हर नए दिन की ओर उम्मीद से देखने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि नीता अंबानी ने अपने जन्मदिन पर इस पहल की नींव रखी। अपने संबोधन में उन्होंने इसे भारत मां के चरणों में एक मां की ओर से छोटी-सी भेंट बताया।

अनंत आश्रय में हर व्‍यक्ति को सम्‍मान और अपनापन देने का संकल्‍प

फाउंडेशन के प्रवक्‍ता ने बताया कि अनंत आश्रय की परिकल्पना केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि ऐसे समुदाय के रूप में की गई है, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और अपनापन मिले। परिसर में परिवार जैसे छोटे-छोटे घर होंगे, जहां विशेष रूप से नियुक्त कर्मचारी देखभाल करेंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: रिलायंस का तिमाही में शानदार प्रदर्शन, रिकार्ड ₹29,550 करोड़ का मुनाफा

आश्रय में स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा सहित विभिन्‍न सुविधाएं मिलेंगी

नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय में प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तिगत विकास की योजना तैयार होगी। यहां रहने वालों, चिकित्सा विशेषज्ञों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलाकर करीब 15 हजार लोगों का समुदाय विकसित होने की उम्मीद है।

कई सुविधाओं का लाभ आसपास के गांवों के लोग भी ले सकेंगे

प्रस्तावित परिसर में विशेष अस्पताल, पुनर्वास केंद्र, फिजियोथेरेपी और अन्य चिकित्सा सुविधाओं के साथ शिक्षा, खेल, संगीत और कला के अवसर भी मिलेंगे। बेकरी, कैफे और हस्तशिल्प केंद्रों के जरिए रोजगार और कौशल विकास की व्यवस्था होगी। परिसर में मंदिर, बगीचे और वनतारा के सहयोग से पशुओं के साथ जुड़ाव बढ़ाने वाले फार्म का निर्माण भी प्रस्तावित है। आसपास के गांवों के लोग भी यहां की कुछ सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय की खास बातें
– मुंबई के कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा यह परिसर।
– 5000 से अधिक अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलेगा सहारा। अपने घर जैसा सम्‍मान और अपनापन मिलेगा।
– अस्पताल, पुनर्वास, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं भी होंगी।
– परिसर में परिवार की तरह छोटे-छोटे घर बनेंगे।
इस परिसर में विशेष अस्‍पताल, फिजियोथेरेपी सेंटर, पुनर्वास और चिकित्‍सा संबंधी अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी।
यहां रहनेवाले लोगों के लिए शिक्षा संग खेल, संगीत और कला की सुविधाएं भी होंगी।
मंदिर और बगीचे के साथ ही पशुओं के साथ जुड़ाव वाले फर्म भी वनतारा के सहयोग से स्‍थापित किए जाएंगे।
कैफे, बेकरी और हस्‍तशिल्‍प केंंद्र भी स्‍थापित होंगे। इनके माध्‍यम से रोजगार और कौशल विकास के प्रबंध किए जाएंगे।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *