सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, Gold 1.38 लाख रुपये के नीचे आया

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 2 Nov, 2026 at 04:45 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को भी गिरावट जारी रही। इंडियनप बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 2282 रुपये घटी। 24 कैरेट सोने की कीमत 1.48 लाख रुपये से नीचे आ गई। 22 कैारेअ सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.26 लाख रुपये आ गई। चांदी की कीमत में प्रति किलो 1264 रुपये की कमी आई है और यह प्रति किलो 1.80 लाख रुपये पर आ गई।

24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,37,772 रुपये

बता दें के सोने की कीमतों में अक्‍टूबर में लगातार गिरावट आई और नवंबर में भी यह क्रम जारी है। आईबीएजेए (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,37,772 रुपये दर्ज की गई। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,26,199 रुपये दर्ज की गई है।

22 कैरेट सोने की कीमत 2090 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1712 रुपये घटी

22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 2090 रुपये की कमी हुई है। 18 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम मूल्‍य में 1712 रुपये की कमी हुई है और यह 1,03,329 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम 80,597 रुपये दर्ज की गई है।

यह समाचार भी पढ़िये: निराश्रितों को रिलायंस की छत, एक हजार एकड़ में 5000 से अधिक को मिलेगा ‘अपना घर’

चांदी की कीमत प्रति किलो 1264 रुपये घटी, अब मूल्‍य 1,80,080 रुपये

आईबीजेए के अनुसार, चांदी की कीमत प्रति किलो 1,80,080 रुपये दर्ज की गई है। इस तरह चांदी की कीमत में 1264 रुपये की कमी आई है। 1 अक्‍टूबर से अब तक चांदी के मूल्‍य में 40,749 रुपये की कमी आ चुकी है। त्‍याेहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा मार्केट को लेकर जानकारों के सभी पूर्वानुमान गलत साबित हुए हैं। सराफा मार्केट के जानकारों ने त्‍याेहारी सीजन में सोने-चांदी के भाव में तेजी आने की संभावना जताई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली के अवसर पर इनकी कीमतों में तेजी आ सकती है।

सोने-चांदी की ताजा कीमतें और अंतर
कैरेट 2 नवंबर को कीमत 30 अक्‍टूबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,37,772 रुपये प्रति 10 ग्राम1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2282 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,26,199 रुपये प्रति 10 ग्राम1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2090 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,03,329 रुपये प्रति 10 ग्राम1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1712 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)80,597 रुपये प्रति 10 ग्राम81932 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1335 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,80,080 रुपये प्रति किलो1,81,344 रुपये प्रति किलो– 1264 रुपये

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की ताजा कीमतें
शहर24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)चांदी (प्रति 1 किलो)
मुंबई 1,39,370 रुपये 1,27,750 रुपये2,00,000 रुपये।
दिल्‍ली1,39,520 रुपये1,27,790 रुपये2,00,000 रुपये।
कोलकाता 1,39,370 रुपये1,27,750 रुपये2,00,000 रुपये।
चेन्‍नई1,39,370 रुपये 1,27,750 रुपये2,00,000 रुपये।
जयपुर 1,39,520 रुपये1,27,900 रुपये2,00,000 रुपये।
अहमदाबाद 1,39,420 रुपये1,27,800 रुपये2,00,000 रुपये।
पटना 1,39,420 रुपये1,27,800 रुपये2,00,000 रुपये।
चंडीगढ़1,39,500 रुपये1,27,900 रुपये2,00,000 रुपये।
लखनऊ1,39,520 रुपये1,27,900 रुपये2,00,000 रुपये।
सूरत 1,39,420 रुपये1,27,800 रुपये2,00,000 रुपये।

(आंकड़े goodreturns के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *