फिर बजी टूं-टूं, पंजाब में 37.43 लाख महिलाओं के खातों में आए 1291 करोड़ रुपये

Punjab Women Scheme: पंजाब की महिलाओं के मोबाइल्‍ फोन में फिर बजीं टू-टूं की आवाज। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अबोहर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के बैंक खातों में मावां-‍धियां योजना के तहत राशि ट्रासफर की। (फोटो सोर्स डीपीआरओ)
Punjab Women Scheme: पंजाब की महिलाओं के मोबाइल्‍ फोन में फिर बजीं टू-टूं की आवाज। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अबोहर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के बैंक खातों में मावां-‍धियां योजना के तहत राशि ट्रासफर की। (फोटो सोर्स डीपीआरओ)
Last Updated: 1 Nov, 2026 at 09:46 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, अबोहर।Punjab Women Scheme: पंजाब में महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर टूं-टूं बजी और उनके चेहरे पर खुशी छा गई। रविवार 1 नवंबर को राज्‍य की 37.43 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1291 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां आयोजित समारोह में महिलाओं के बैंक खाताें में मावां-धियां सत्‍कार योजना (Manvan Dhiyan Satkar Yojana) के तहत राशि ट्रांंफसर किए।

भगवंत मान ने मावां-धियां सत्‍कार योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर किए

अबोहर में आयोजित समारोह में भगवंत मान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना’ का लक्ष्य राज्य की एक करोड़ महिलाओं को इसके दायरे में लाना है। अब तक लगभग 80 लाख पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। उन्‍होंने इस पहल को एक ऐसा ‘सामाजिक क्रांति’ करार दियाा। उन्‍होंने कहा कि इससे महिलाओं की वित्तीय आजादी और स्वाभिमान मजबूत होगा।

कहा- 1 जनवरी को पंजीकृत महिलाओं के खातों में सम्‍मान राशि एकमुश्‍त दी जाएगी

उन्‍होंने घोषणा की, कि नए साल के तोहफे के तौर पर पहली जनवरी को सभी पंजीकृत लाभार्थी महिलाओं को सम्मान राशि की एकमुश्त अदायगी की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि हमारी सरकार स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, नहरों और 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमे के जरिए लोगों का पैसा लोगों को वापस लौटा रही है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Gold Silver Price: इस सप्‍ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में रही गिरावट, इतने कम हुए रेट

भगवंत मान ने कार्यक्रम के बारे में अपने एक्‍स पर अपने पोस्‍ट में लिखा आज ‘मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना’ के तहत अबोहर में भारी जनसमूह के दौरान पंजाब भर की 37.43 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 1,291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई है।’

भगवंत मान ने कहा, मावां-धियां सत्‍कार योजना सामाजिक क्रांति

समारोह में भगवंत मान ने कहा कि ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ सिर्फ एक वित्तीय सहायता योजना नहीं है, बल्कि माताओं-बेटियों के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को मजबूत करने की दिशा में एक सामाजिक क्रांति है। यह कदम सीधे महिलाओं के हाथों में पैसे देकर उनकी वित्तीय आजादी सुनिश्चित करेगा।

शिअद और कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्‍होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस में उनके राजनीतिक विरोधियों के परिवारों की महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले रही हैं, लेकिन फिर भी उनके नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए इसकी आलोचना करने से नहीं थक रहे। आम आदमी पार्टी की सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हर योग्य महिला की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि लोगों की भलाई, पार्टी राजनीति से कहीं ऊपर है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बांटा जा रहा पैसा आम लोगों का है, जो अपने टैक्स के जरिए सरकारी खजाने में योगदान देते हैं। राज्‍य सरकार तो सिर्फ भलाई योजनाओं और विकास कार्यों के जरिए लोगों का पैसा लोगों को ही लौटा रही है। सरकार पहले ही इस योजना के तहत 76.35 लाख महिलाओं को 2,643.71 करोड़ रुपये की राशि बांट चुकी थी और आज की राशि ट्रांसफर होने के साथ अब तक बांटी गई कुल वित्तीय सहायता 3,934.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

अब तक 80.05 लाख महिलाएं योजना में पंंजीकृत

योजना में महिलाओं के पंजीकरण का ब्‍योरा देते हुए भगवंत मान ने कहा कि 29 अक्टूबर तक 80.05 लाख महिलाएं पंजीकृत हो चुकी हैं। सरकार एक करोड़ महिलाओं को कवर करने के अपने बड़े लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस योजना में परिवार आधारित कोई बंदिश या शर्त नहीं रखी गई है और हर योग्य महिला स्वतंत्र रूप से वित्तीय सहायता प्राप्त करने की हकदार है।

उन्‍हाेंने कहा कि अगर एक ही परिवार में तीन योग्य महिलाएं हैं तो तीनों को ही यह लाभ मिलेगा। यह योजना सालाना 12,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे यह देश में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ी पहलों में से एक बन गई है।

सत्‍कार सखियां को भी मिलेगा 51.30 करोड़ रुपये का मान भत्‍ता

पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग दे रही महिलाओं के योगदान मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्‍होंने कहा कि योजना के तहत पंजीकरण की सुविधा के लिए कुल 1,37,723 ‘सत्कार सखियां’ काम कर रही हैं। इन सत्कार सखियों को उनके योगदान के बदले 51.30 करोड़ रुपये का मान-भत्ता दिया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया में जुटी आंगनवाड़ी वर्करों को भी 25 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *